नई तकनीक: आईफोन 18 प्रो का वेरिएबल अपर्चर कैमरा क्या है, कैसे काम करता है; फोटोग्राफी में इसका क्या फायदा?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 10 Sep 2026 12:27 PM IST
सार

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा स्मार्टफोन फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने का दावा करता है। यह रोशनी के हिसाब से कैमरे का अपर्चर बदल सकता है। जानें यह तकनीक कैसे काम करती है और नाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट और वीडियो रिकॉर्डिंग में कितना फायदा दे सकती है।

विज्ञापन
iphone 18 pro variable aperture camera how it works benefits in photograpy video recording
क्या है आईफोन 18 प्रो का वेरिएबल अपर्चर कैमरा? - फोटो : अमर उजाला

    आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में कैमरा को लेकर एपल ने इस बार बड़ा बदलाव किया है। दोनों फोन के 48MP मेन कैमरे में पहली बार वेरिएबल अपर्चर दिया गया है। यह तकनीक जरूरत के हिसाब से कैमरे के लेंस का अपर्चर बदल सकती है, जिससे कम रोशनी में फोटो बेहतर बनाने के साथ बैकग्राउंड ब्लर और पूरे फ्रेम की डिटेल पर भी ज्यादा कंट्रोल मिलता है। आइए जानते हैं वेरिएबल अपर्चर तकनीक क्या है और कैसे काम करता है।

    क्या है अपर्चर?
    क्या है अपर्चर? - फोटो : एपल

    क्या है अपर्चर?

    • कैमरे में अपर्चर लेंस का वह हिस्सा है, जो यह तय करता है कि सेंसर तक कितनी रोशनी पहुंचेगी। आम तौर पर छोटे एफ-नंबर का मतलब होता है कि लेंस ज्यादा खुला है और ज्यादा रोशनी अंदर जा सकती है। वहीं बड़ा एफ-नंबर लेंस को ज्यादा बंद करता है और रोशनी कम आती है।
    • स्मार्टफोन के ज्यादातर कैमरों में अपर्चर फिक्स रहता है। यानी उपयोगकर्ता फोटो लेते समय लेंस के खुलने की मात्रा को सीधे नहीं बदल सकता। आईफोन 18 प्रो सीरीज में एपल ने इसी हिस्से को बदल दिया है।
    कैसे काम करता है?
    कैसे काम करता है? - फोटो : एपल

    आईफोन 18 प्रो में कैसे काम करता है वेरिएबल अपर्चर?

    • आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स के 48MP मेन कैमरे में एफ/1.48, एफ/1.8, एफ/2.8 और एफ/4.0 के चार अपर्चर विकल्प दिए गए हैं। एपल के अनुसार कैमरा जरूरत के हिसाब से इन सेटिंग्स के बीच अपने आप बदलाव कर सकता है।
    • इसके लिए कैमरे में छह लेजर-कट ब्लेड और एक नया रोटर मैकेनिज्म इस्तेमाल किया गया है। ये ब्लेड लेंस के अपर्चर को आसानी से खोलने और बंद करने का काम करते हैं। यानी रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड की जरूरत के अनुसार कैमरा अपना अपर्चर बदल सकता है।
    • यूजर चाहे तो कैमरा ऐप में दिए गए प्रो कंट्रोल के जरिए अपर्चर को मैनुअली भी बदला जा सकता है। एपल ने इसके साथ शटर स्पीड, व्हाइट बैलेंस और हिस्टोग्राम जैसे कंट्रोल भी दिए हैं।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें