How AC Works: एसी कमरे को ठंडा कैसे करता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी और साइंस
Working of AC:
आपके रूम में लगा एसी मिनटों में ठंडी हवा कैसे फेंकने लगता है। इसके पीछे कौन सी टेक्नोलॉजी काम करती है। आइए समझते हैं...

जैसे ही गर्मी का मौसम दस्तक देता है, लोग सबसे पहले AC चालू करते हैं। तपती गर्मी में AC की ठंडी हवा किसी राहत से कम नहीं लगती। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर AC काम कैसे करता है? क्या वह सिर्फ ठंडी हवा फेंकता है या इसके पीछे कोई खास साइंस छिपी है? चलिए, आज हम आपको बताते हैं AC के काम करने की टेक्नोलॉजी और उसके पीछे की साइंस।

AC में होता है हीट एक्सचेंज
AC का पूरा कामकाज एक विशेष प्रकार की प्रक्रिया पर आधारित होता है, जिसे हीट एक्सचेंज कहते हैं। इसका मतलब है कि AC कमरे की गर्म हवा को खींचकर बाहर निकालता है और उसकी जगह ठंडी हवा को भीतर भेजता है।

रेफ्रिजरेंट की अहम भूमिका
इस प्रक्रिया में एक खास गैस यानी रेफ्रिजरेंट का अहम रोल होता है। यही गैस बार-बार तरल और गैसीय अवस्था में बदलती रहती है और इस बदलाव से कमरे की गर्मी सोख ली जाती है।