AI Fraud: एआई से फर्जी एक्टर बन महिला को लगाया 11 लाख का चूना, जानिए कैसे रची हाईटेक जालसाजी की स्क्रिप्ट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 18 May 2025 07:06 PM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल अब ठगी का नया हथियार बन चुका है। अर्जेंटीना में एक महिला को हॉलीवुड एक्टर का नकली रूप दिखाकर 11 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। जानिए कैसे रची गई ये हाईटेक जालसाजी।

विज्ञापन
fraudsters created deepfake video of George Clooney to scam woman of 10000 pounds
डीपफेक वीडियो स्कैम - फोटो : अमर उजाला

    Deepfake Video Scam:

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक ने जहां कई क्षेत्रों में क्रांति ला दी है, वहीं इसका दुरुपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है। अर्जेंटीना से सामने आए एक ताजा मामले में एक महिला को AI की मदद से गहराई से गुमराह कर करीब 11 लाख रुपये का चूना लगाया गया।

    डीपफेक से हुआ स्कैम
    डीपफेक से हुआ स्कैम - फोटो : FREEPIK

    इस धोखाधड़ी में साइबर अपराधियों ने हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का चेहरा और आवाज हूबहू कॉपी कर एक डीपफेक वीडियो तैयार किया। इस नकली वीडियो में "क्लूनी" महिला से बातें करता नजर आता है। उसका हाव-भाव, मुस्कान और पलकें झपकाने जैसी हरकतें इतनी असली थीं कि महिला को शक की कोई वजह नहीं मिली।

    Cyber Fraud
    Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

    सब कुछ शुरू हुआ एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से, जो खुद को जॉर्ज क्लूनी का आधिकारिक पेज बताता था। महिला को यह प्रोफाइल असली लगा और बातचीत शुरू हो गई। आने वाले छह हफ्तों में उसे कई वीडियो कॉल और मैसेज मिले, जो AI तकनीक से तैयार किए गए थे। महिला इस बात से पूरी तरह आश्वस्त हो चुकी थी कि वह असली अभिनेता से जुड़ी हुई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें