स्मार्टफोन यूज करते हैं तो संभल जाएं, हो सकता है ये खतरा
विज्ञापन

दुनिया में स्मार्टफोन के यूजर्स की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके ज्यादा इस्तेमाल से आप एक अजीबोगरीब बीमारी के शिकार हो सकते हैं। और ये बीमारी आपके हाथ के अंगूठे के साथ होगी। जानिए कितना खतरनाक हो सकता है स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल।

एक सर्वे के अनुसार स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों का अंगूठा सामान्य से 15 फीसदी अधिक बड़ा हो सकता है। यानि अंगूठे का आकार अपने आप बड़ा होता रहेगा। 18 से 34 वर्ष के लोगों में ये बदलाव अधिक देखा जा रहा है।

स्मार्टफोन के साथ ज्यादा छेड़छाड़ करने से और लगातार इस पर उंगलियां फिराने से ये बीमारी काफी तेज गति से बढ़ रही है।
विज्ञापन