SpaceX Starship: एलन मस्क ने बदला प्लान, स्टारशिप को हवा में लपकने का सपना अभी दूर
SpaceX Plan Delayed:
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने स्टारशिप रॉकेट को हवा में पकड़कर लैंडिंग कराने वाले अपने प्लान को फिलहाल टाल दिया है। मस्क का कहना है कि इसमें अभी कुछ महीने और लग सकते हैं। यह बदलाव कंपनी के भविष्य के अंतरिक्ष मिशन पर सीधा असर डाल सकता है।

अंतरिक्ष की दुनिया में रोज नए चमत्कार करने वाली कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। स्पेसएक्स के सबसे महत्वाकांक्षी रॉकेट प्रोजेक्ट स्टार्शिप को लेकर एलन मस्क ने एक बार फिर समयसीमा बदलने के संकेत दिए हैं। कुछ हफ्ते पहले जहां उन्होंने अगली परीक्षण उड़ान में ही लौटते स्टारशिप को टावर से पकड़ने की संभावना जताई थी, वहीं अब उनका कहना है कि पहली कोशिश में अभी कुछ महीने लग सकते हैं।
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कहा कि स्पेसएपक्स कुछ महीनों बाद टावर की मदद से स्टारशिप को पकड़ने का प्रयास करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले महीने जिस जगह स्टारशिप समुद्र में उतरा था, वहां अगर उस समय कैचिंग टावर मौजूद होता तो रॉकेट को पकड़ा जा सकता था।

अगली उड़ान में कैचिंग की थी उम्मीद
- बता दें कि इसी महीने स्टारशिप की 14वीं टेस्ट फ्लाइट के लॉन्च होने की उम्मीद थी, जिसकी कैच लैंडिंग लॉन्च टावर पर लगे रोबोटिक आर्म्स के जरिए कराई जाती। समयसीमा में बदलाव इसलिए खास है क्योंकि स्पेसएक्स की पहली सार्वजनिक कंपनी के तौर पर हुई आय संबंधी बैठक में मस्क ने काफी उत्साह के साथ कहा था कि अगली उड़ान में ही स्टार्शिप की कैचिंग संभव हो सकती है।
- लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद उनका नया बयान बताता है कि कंपनी अब उस योजना से पीछे हट रही है। स्टारशिप कार्यक्रम में समयसीमा आगे खिसकना कोई नई बात नहीं है और मस्क की कई पिछली घोषणाएं तय समय से आगे बढ़ चुकी हैं।
- मस्क ने यह भी अनुमान लगाया है कि अब यह उड़ान इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में हो सकती है। हालांकि, इस समयसीमा की भी पुष्टि अभी पक्के तौर पर नहीं हुई है।

नासा के मून मिशनों के लिए अहम है सफलता
- नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम में स्पेसएक्स की तकनीक की अहम भूमिका है। आर्टेमिस III मिशन को 2027 के लिए निर्धारित किया गया है। इस मिशन के दौरान ओरायन अंतरिक्ष यान और व्यावसायिक मून लैंडर के परीक्षण मॉडल के बीच पृथ्वी की निचली कक्षा में मिलान और डॉकिंग जैसी प्रक्रियाओं का परीक्षण किया जाना है।
- इन परीक्षणों के जरिए नासा आगे के मिशनों की तैयारी करेगा। इसके बाद आर्टेमिस IV के तहत 2028 में इंसानों को चांद पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ने की योजना है।
- आर्टेमिस III के लिए स्टारशिप को हवा में पकड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन भविष्य के मिशनों के लिए तेज लॉन्च गति बेहद महत्वपूर्ण होगी। खासकर मून लैंडर को कक्षा में ईंधन देने के लिए कई लॉन्च की जरूरत पड़ सकती है।
- इंसान हारा, मशीन जीती: चीनी के रोबोट ने 9.39 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड
- डिजिटल स्ट्राइक: साइबर ठगों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 5 महीने में ब्लॉक किए करीब 3 लाख खतरनाक URL
- 10 साल बाद नहीं बचेंगे कॉलेज: गूगल के पूर्व अधिकारी की भविष्यवाणी, कहा- AI कर देगा बड़ा उलटफेर
- सैमसंग फैंस का इंतजार खत्म: 27 अगस्त को लॉन्च होगा Galaxy S26 FE, Exynos 2500 चिपसेट से साथ मिलेंगे एआई फीचर्स