OpenAI का खुलासा: ChatGPT से 70% लोग पूछ रहे पर्सनल सवाल, कोडिंग के लिए 5% से भी कम लोग कर रहे इस्तेमाल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 16 Sep 2025 05:11 PM IST
सार

OpenAI ने पहली बार ChatGPT यूजर्स पर गहराई से अध्ययन किया है। इसमें सामने आया है कि 70 करोड़ से ज्यादा लोग हर हफ्ते इसका इस्तेमाल करते हैं। इस रिपोर्ट में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।

chatgpt female users exceed men 70 percent questions related with personal help
चैटजीपीटी - फोटो : AI

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने ChatGPT उपयोगकर्ताओं पर अपनी पहली गहन सार्वजनिक स्टडी जारी की है। यह रिपोर्ट मई 2024 से जून 2025 तक 1.5 मिलियन यूजर्स (15 लाख) के गुमनाम चैट डेटा पर आधारित है। नतीजों से पता चलता है कि दुनियाभर में हर हफ्ते लगभग 70 करोड़ लोग ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    रिपोर्ट बताती है कि जो ChatGPT कभी टेक्नोलॉजी का नया प्रयोग माना जाता था, वह आज सीखने, जानकारी पाने और संवाद का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें सामने आया कि लोग इसे सबसे ज्यादा व्यावहारिक सलाह, जानकारी खोजने और लिखने में मदद के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही AI की नैतिकता, गोपनीयता और सटीकता जैसे सवाल भी उठ रहे हैं।

    ChatGPT
    ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    महिला यूजर्स की संख्या बढ़ी

    अध्ययन के मुताबिक, ChatGPT का सबसे बड़ा यूज़र बेस 18-25 आयु वर्ग का है। कुल बातचीत का लगभग आधा हिस्सा इसी समूह से आता है। दिलचस्प बात यह भी है कि 2025 में पहली बार महिला नामों वाले यूजर्स (52%) पुरुष नामों (48%) से ज्यादा हो गए, जबकि 2023 में 80% यूजर्स पुरुष प्रतीत होते थे।

    ChatGPT
    ChatGPT - फोटो : AI

    बातचीत का बदला अंदाज

    रिपोर्ट के मुताबिक, 28.3% बातचीत व्यावहारिक गाइडेंस यानी "कैसे करें" सलाह, फिटनेस टिप्स और पढ़ाई से जुड़ी मदद पर केंद्रित रहती है। वहीं, 73% बातचीत अब व्यक्तिगत हो चुकी है, जिसमें रिलेशनशिप एडवाइस, जीवनशैली सुझाव और व्यक्तिगत सवाल शामिल हैं। राइटिंग असिस्टेंस जैसे ईमेल, एडिटिंग और निजी कम्युनिकेशन भी बड़ी हिस्सेदारी निभाते हैं। वहीं, प्रोग्रामिंग और AI कोडिंग सवाल घटकर सिर्फ 4.2% रह गए हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें