BSNL 4G Plus Wi-Fi हुआ लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रत्येक कुछ दिन पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर पेश करती है। BSNL के 4जी सर्विस की चर्चा पिछले साल से ही हैं, वहीं अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए BSNL 4G Plus सर्विस लॉन्च की है। इसकी जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए दी है। तो आइए जानते हैं BSNL के 4जी प्लस सेवा के बारे में सबकुछ....

सबसे पहले आपको बता दें कि BSNL की यह सेवा एक हॉट-स्पॉट सेवा है जिसके जरिए लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए कंपनी देशभर में जगह-जगह बीएसएनएल का वाई-फाई हॉट-स्पॉट लगाएगी, जिसके जरिए लोगों को इंटरनेट मिलेगी।

अब BSNL 4जी प्लस के फायदे की बात करें तो BSNL के वाई-फाई हॉट-स्पॉट रेंज में होने पर आप आसानी से अपने फोन में 4जी डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसे में आप बीएसएनएल के इस वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल खुद के फोन के नेटवर्क के रूप में कर पाएंगे। अगली स्लाइड में जानें एक्टिवेट करने का तरीका।