गृह मंत्रालय की चेतावनी: WhatsApp पर आया Boss का मैसेज और बैंक अकाउंट हो गया खाली, 20 दिनों में 300 लोग शिकार!

Suyash Pandey
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Mon, 29 Jun 2026 03:31 PM IST
सार

Government Warns Against 'Boss Scam':

बॉस स्कैम तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली I4C की साइबर दोस्त टीम ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि सिर्फ 20 दिनों में 300 से ज्यादा लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। जानिए बॉस स्कैम क्या है, साइबर अपराधी कैसे ठगी करते हैं और इससे बचने के आसान तरीके।

विज्ञापन
Boss Scam Alert: Over 300 People Duped in Just 20 Days, Government Issues Urgent Warning
सरकार ने जारी किया अलर्ट - फोटो : एआई

    साइबर स्कैमर्स आम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों के बीच अब साइबर अपराधियों ने बॉस स्कैम नाम का नया जाल बिछाया है। खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त (I4C) ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट किया है। अगर आपके पास भी आपके बॉस का कोई अर्जेंट मैसेज आता है, तो तुरंत उस पर भरोसा न करें, वरना आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है।

    बॉस बनकर कर रहे हैं ठगी!
    बॉस बनकर कर रहे हैं ठगी! - फोटो : एआई

    क्या है बॉस स्कैम और कैसे होती है ठगी?

    इस स्कैम में साइबर ठग खुद को आपकी कंपनी का बॉस या सीईओ बताते हैं। कर्मचारियों को भरोसे में लेने के बाद, वे एक सोची-समझी रणनीति के तहत ठगी को अंजाम देते हैं:

    • इमरजेंसी का बहाना:ठग अचानक मैसेज या कॉल करके बताते हैं कि वे किसी बड़ी मुसीबत में हैं, किसी मीटिंग में फंसे हैं, या उनका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो गया है।
    • पैसों की डिमांड:इसके बाद वे तुरंत एक निश्चित अमाउंट ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं। कर्मचारी अपने बॉस का आदेश समझकर जल्दबाजी में पैसे भेज देते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।
    बॉस बनकर कर रहे हैं ठगी!
    बॉस बनकर कर रहे हैं ठगी! - फोटो : एआई

    20 दिन में 300 से ज्यादा शिकायतें

    साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस नए स्कैम की जानकारी साझा की है। एजेंसी के मुताबिक, पिछले महज 20 दिनों के अंदर ही 300 से ज्यादा लोग इस बॉस स्कैम का शिकार बन चुके हैं। यह डेटा दर्ज की गई आधिकारिक शिकायतों के आधार पर सामने आया है, जो यह बताता है कि यह स्कैम कितनी तेजी से फैल रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें