माचिस की तीली से चोरों ने ATM किया हैक, उड़ाए लाखों रुपये, ऐसे रहें सावधान

आए दिन देशभर के अलग-अलग शहरों से एटीएम फ्रॉड की खबरें आती हैं। एटीएम पिन चोरी करने के लिए अपराधी कई तरह से तरीके अपनाते हैं लेकिन इस बार एटीएम गिरोह ने एक ऐसे तरीके का इजाद किया है जिसके बारे में जानकार आप भी कांप जाएंगे। देश की राजधानी नई दिल्ली से अपराधी इतने शातिर हो गए हैं कि माचिस की तीली की मदद से एटीएम का पिन चोरी कर रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

माचिस की तीली से एटीएम पिन चुराकर पैसे उड़ाने का मामला नई दिल्ली के चिराग का है। यहां शातिर अपराधियों के एक गिरोह ने पूरे एटीएम को ही हैक कर लिया है और कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है। इन चोरों ने पैसे उड़ाने और पिन चोरी करने के लिए माचिस की तीली, ग्लू स्टिक, थर्मो कैम, स्कीमर, शोल्डर सर्फिंग (पीछे से खड़े होकर यूजर का पिन जान लेना), स्लीक ट्रिक एट पाउच और स्लीक ट्रिक कैश डिस्पेंसर जैसी चीजों का इस्तेमाल किया है।

साइबर एक्सपर्ट प्रबेश चौधरी के मुताबिक चिराग दिल्ली में पीएनबी का एटीएम इसी तरीके से हैक किया गया है। चौधरी का दावा है कि आजकल चोर इसी तरीके से सबसे ज्यादा एटीएम फ्रॉड कर रहे हैं। दरअसल ये चोर इन तरीकों से आपके एटीएम कार्ड का दूसरा एटीएम कार्ड (क्लोन) बना लेते हैं। नकली एटीएम कार्ड बनाने के लिए एक मशीन बाजार में मिलती है।