Phone Screen Warning: फोन की स्क्रीन दे रही हैं ये 5 संकेत? बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है बड़ा नुकसान

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 26 Jun 2026 04:36 PM IST
सार

Phone Screen Problems: स्मार्टफोन का सबसे नाजुक हिस्सा उसका स्क्रीन होता है, लेकिन कई बार हम इस पर आने वाली छोटी-छोटी दिक्कतों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते है।

विज्ञापन
5 Phone Screen Warning Signs You Never Ignore Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Phone Touch Not Working:

    स्मार्टफोन की स्क्रीन सिर्फ डिस्प्ले नहीं, बल्कि पूरे डिवाइस का सबसे अहम हिस्सा होती है। लेकिन कई बार फोन अंदर से खराब होना शुरू हो जाता है, जिसका पहला संकेत स्क्रीन पर दिखाई देता है। ग्रीन लाइन, टच का सही से काम न करना या स्क्रीन का फ्लिकर होना जैसी समस्याओं को लोग अक्सर छोटी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यही संकेत आगे चलकर महंगे रिपेयर खर्च का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं स्क्रीन से जुड़े ऐसे पांच वॉर्निंग साइन, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    1. स्क्रीन पर ग्रीन या दूसरी रंगीन लाइन दिखना

    अगर आपकी स्क्रीन पर अचानक से ग्रीन, पिंक या ब्लैक लाइन दिख रही है, तो इसे सामान्य समस्या न समझें। यह अक्सर डिस्प्ले पैनल या उसके कनेक्शन में खराबी का संकेत होता है। शुरुआत में लाइन छोटी होती है, लेकिन समय के साथ पूरी स्क्रीन तक फैल सकती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    2. बिना छुए फोन खुद चलने लगे

    क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि फोन बिना छुए ही चलने लगा हो, या खुद टाइप करने लगता है? इसे घोस्ट टच (Ghost Touch) कहा जाता है।यह समस्या आमतौर पर टच कंट्रोलर या स्क्रीन के अंदरूनी डैमेज की वजह से होती है। अगर इसे समय पर ठीक नहीं कराया गया तो फोन का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें