अब हर स्वाइप पर बदलेगा कैप्शन: पोस्ट के साथ जानकारी शेयर करना होगा और मजेदार; जानें इंस्टाग्राम का नया अपडेट

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 20 Jun 2026 11:02 AM IST
सार

Instagram New Features:

क्या आप इंस्टाग्राम पर एक साथ कई फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं और चाहते हैं कि हर स्लाइड पर अलग-अलग कैप्शन दिखाई दे? तो अब इसके लिए निराश होने की जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स हर कैरोसेल पोस्ट के लिए अलग-अलग कैप्शन जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करेगा और इससे यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Instagram New Feature: Add Unique Captions Each Carousel Image
इंस्टाग्राम का नया फीचर रोलआउट - फोटो : एआई जनरेटेड

    Instagram Multiple Captions Feature

    :इंस्टाग्राम अपने मल्टीपल पोस्ट (कैरोसेल) करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। कंपनी ने एक ऐसा कमाल का फीचर पेश किया है, जो आपकी हर स्लाइड को एक नई पहचान देगा। अब आपको पूरी पोस्ट के लिए सिर्फ ही कैप्शन लिखकर संतोष नहीं करना पड़ेगा। यूजर्स सभी के लिए अलग-अलग कैप्शन लिखकर फोटो के बारे में बता सकते हैं।

    इंस्टाग्राम का नया फीचर रोलआउट
    इंस्टाग्राम का नया फीचर रोलआउट - फोटो : एआई जनरेटेड

    How to add different captions in Instagram Carousel:कैसे काम करेगा यह फीचर?

    • मिलेगा नया टॉगल बटन:जब आप एप पर कोई कैरोसेल पोस्ट तैयार करेंगे, तो यूजर को कैप्शन सेक्शन में मल्टीपल कैप्शन नाम का एक टॉगल दिखाई देगा।
    • हर स्लाइड के लिए अगल टेक्स्ट:इस टॉगल को ऑन करते ही यूजर हर एक इमेज या वीडियो के लिए अलग-अलग और यूनिक कैप्शन लिख पाएंगे।
    • स्वाइप के साथ बदलेगा कैप्शन:यह फीचर फोटो और वीडियो दोनों पर काम करता है। जैसे ही कोई व्यूअर आपकी अगली स्लाइड पर स्वाइप करेगा, उसे उस पर्टिकुलर फोटो से जुड़ा कैप्शन दिखाई देने लगेगी।
    इंस्टाग्राम का नया फीचर रोलआउट
    इंस्टाग्राम का नया फीचर रोलआउट - फोटो : एआई जनरेटेड

    Instagram Carousel Post: यूजर के लिए क्याे हैं फायदेमंद?

    • इस फीचर का काफी यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। खासकर इन्फ्लुएंसर्स, एजुकेटर्स, ट्रैवलर्स और ब्रांड्स को। क्योंकि वह अपनी एक ही पोस्ट में कई बातें कहना चाहते थे। वह सारी जानकारी को एक ही पोस्ट के साथ लंबे कैप्शन लिखना नहीं पसंद करते, क्योंकि ज्यादा बड़ा कैप्शन व्यूवर पढ़ना पसंद नहीं करता, वह ऊबने लगता है। लेकिन अब यह समस्या खत्म हो चुकी है। क्रिएटर्स अब हर स्लाइड के हिसाब से जानकारी को बांट सकते हैं।
    • उदाहरण से समझें तो जैसे मान लीजिए, इस फीचर की मदद से एक ट्रैवल क्रिएटर हर स्लाइड में अलग डेस्टिनेशन की कहानी लिख सकता है। वहीं, एक टीचर किसी स्टेप-बाय-स्टेप ट्यूटोरियल में हर इमेज के साथ उसका एक्सप्लेनेशन जोड़ सकता है। ब्रांड्स भी अपने प्रोडक्ट्स के अलग-अलग फीचर्स और ऑफर्स को हर स्लाइड पर हाइलाइट कर सकते हैं।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें