Instagram: क्या इंस्टाग्राम पर 'ग्रे टिक' आने के बाद घट गई रीच? जानिए इस अपडेट से क्यों परेशान हैं यूजर्स?
Instagram Grey Tick:
इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स के प्रोफाइल नाम के आगे अचानक 'ग्रे टिक' दिखने लगा है, जिससे लोग हैरान हैं। यह टिक दिखाई देने के बाद कई यूजर्स अपनी रीच घटने का दावा कर रहे हैं। क्या यह नया वेरिफिकेशन बैज है या इसका रीच घटने से कोई नाता है? इस खबर में जानिए...

अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि हाल ही में आपके यूजरनेम के पास एक हल्का स्लेटी यानी 'ग्रे टिक' दिखाई दिया हो। इस नए सिंबल को देखकर कई यूजर्स असमंजस में हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि यह अचानक उनकी प्रोफाइल पर क्यों दिख रहा है। वहीं, कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये टिक आने के बाद उनके कंटेंट की रीच (पहुंच) घट गई है। इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आइए समझते हैं कि इस ग्रे टिक के पीछे की असली वजह क्या है।

क्या यह कोई नया वेरिफिकेशन बैज है?
सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह ग्रे टिक कोई आधिकारिक वेरिफिकेशन बैज नहीं है। दरअसल, यह मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन के लिए दिया गया एक सिंबल (संकेत) है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपका अकाउंट पेड वेरिफिकेशन के लिए एलिजिबल है। जब कोई यूजर इस टिक पर टैप करता है, तो उसे मेटा वेरिफाइड प्लान लेने का विकल्प दिखाई देता है। सब्सक्रिप्शन लेने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोफाइल पर सामान्य नीला (Blue) टिक मिल जाता है।

क्या आपके फॉलोअर्स को भी दिख रहा है यह टिक?
अगर आपको लग रहा है कि आपकी प्रोफाइल पर आने वाला हर शख्स यह निशान देख रहा है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह ग्रे टिक सिर्फ यूजर को ही दिखाई देता है, उसके फॉलोअर्स को नहीं। आपके फॉलोअर्स या अन्य विजिटर्स को आपकी प्रोफाइल पहले की तरह ही सामान्य नजर आती है।
- Shy Robot: रेस में शर्माते हुए क्यों दौड़ा रोबोट? हाथ से छिपाया चेहरा, 400 मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मेडल!
- New Zealand: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सरकार ला सकती है नया कानून
- Robot Army: टर्मिनेटर जैसी दुनिया अब दूर नहीं! 5-10 साल में जंग के मैदान में उतरेंगे चीन के 'रोबोट सैनिक'
- BSNL: हर महीने रिचार्ज कराने का झंझट खत्म, इस प्लान में पाएं 412 दिनों की वैलिडिटी! रोज मिलेगा 2GB डेटा