Xiaomi Redmi 9A की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, जानें 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में क्या है खास

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 16 Sep 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9A sale starts at 12 noon, price starts at Rs 6799
Redmi 9A - फोटो : Redmi

    Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi 9A की आज तीसरी सेल है। बता दें कि कंपनी ने अपने नए फोन को इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल 4 सितंबर और दूसरी सेल 9 सितंबर को थी। कंपनी की तरफ से आज दोपहर 12 बजे इसकी सेल अमेजन इंडिया (Amazon India) और एमआई डॉट कॉम (mi.com) पर शुरू की गई। ऐसे में जो ग्राहक इस स्मार्टफोन को अब तक नहीं खरीद पाए हैं, वो आज इसे खरीद सकते हैं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि Redmi 9A स्मार्टफोन Xiaomi के Redmi 9 सीरीज का हिस्सा है। यह कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है।

    Redmi 9A
    Redmi 9A - फोटो : Redmi

    Redmi 9A की कीमतों के बारे में बात करें तो भारतीय बाजार में इसके 2GB/32GB वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। वहीं, इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    Redmi 9A
    Redmi 9A - फोटो : Redmi

    Redmi 9A में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए मीडिया टेक हीलियो G25 SoC चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन MIUI 12 इंटरफेज पर रन करता है। इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें