VIVO X50 SERIES: गिंबल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ VIVO X50 PRO

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
VIVO X50 PRO and VIVO X50 Smartphone launched in India with gimbal system camera
VIVO X50 - फोटो : amarujala

    Vivo ने भारत में अपनी एक्स सीरीज पेश की है। वीवो एक्स सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिनमें Vivo X50 और Vivo X50 PRO शामिल हैं। इन दोनों फोन को खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों के लॉन्च किया है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम और फैंसी है। वीवो एक्स50 प्रो में गिंबल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 60एक्स जूम भी दिया गया है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में विस्तार से...

    VIVO X50
    VIVO X50 - फोटो : amarujala

    Vivo X50 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच OS 10.5 दिया गया है। फोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में एचडी 10 प्लस का सपोर्ट है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    vivo x50 pro
    vivo x50 pro - फोटो : amarujala

    Vivo X50 का कैमरा

    Vivo X50 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.6 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 13 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 20एक्स जूम मिलेगा। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें