Upcoming Phone: टेक मार्केट के लिए सितंबर रहने वाला है खास, आईफोन 15 सीरीज सहित ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 28 Aug 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Smartphones in September 2023 Full List of Phones Launching in September
Upcoming Phone - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन लॉन्चिंग के मामले में अगस्त महीना काफी व्यस्त रहा है। अगस्त में ओप्पो A78, रेडमी 12 सीरीज, नोकिया 130 म्यूजिक, नोकिया 150 और OnePlus Ace 2 Pro जैसे फोन को लॉन्च किया गया है। सितंबर में एपल अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को पेश कर सकता है। इसके अलावा ऑनर भी भारत में वापसी करने के लिए तैयार है। कंपनी Honor 90 को भारत में लॉन्च कर सकती है। चलिए जानते हैं सितंबर में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में...

    iPhone 15 सीरीज
    iPhone 15 सीरीज - फोटो : Apple

    iPhone 15 सीरीज

    एपल आईफोन 15 सीरीज को अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। iPhone 15 सीरीज को इस बार कई सारे बदलाव के साथ रिलीज किया जा सकता है। iPhone 15 को लेकर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा चार्जिंग और टाईप-सी पोर्ट को लेकर है। एपल ने तो आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन लीक रिपोर्ट में यही दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। iPhone 15 के साथ नई डिजाइन भी देखने को मिल सकती है।

    Honor 90
    Honor 90 - फोटो : Honor/X

    Honor 90

    स्मार्टफोन ब्रांड Honor जल्द भारत में वापसी करने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। Honor भारत में अपने स्मार्टफोन Honor 90 को लॉन्च करने वाली है, जिसको लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया है। Honor 90 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन को ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के साथ ही भारत में पेश किया जाएगा। Honor 90 की लॉन्चिंग कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ हुई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें