Samsung का यह नया स्मार्टफोन मिल रहा 9,000 रुपये सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Oct 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE Available at Rs 40,999 with new offer in India
Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें सैमसंग के प्रीमियम फोन को सस्ते में खरीदने की चाहत है तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE भारत में 9,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। सैमसंग ने इस फोन पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर दिया है। यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है।

    Samsung Galaxy S20 FE
    Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : AMAR UJALA

    नए ऑफर के तहत Samsung Galaxy S20 FE (रिव्यू) को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के तहत फोन पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है और यदि आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह इस फोन के 128 जीबी मॉडल को महज 40,999 रुपये और 256 जीबी मॉडल को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर 17 नवंबर तक ही है।

    Samsung Galaxy S20 FE
    Samsung Galaxy S20 FE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन के 4जी वेरियंट में Exynos 990 प्रोसेसर है। बता दें कि ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128/256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें