अमेरिकी कंपनी Avita ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप, कीमत 17,990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Oct 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Avita Essential Laptop launched in India With 14 Inch Full-HD Display at Rs 17990
Avita Essential - फोटो : AMAR UJALA

    अमेरिकी कंपनी Avita ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Avita Essential लॉन्च कर दिया है। Avita Essential एक बजट लैपटॉप है जिसमें इंटेल का Celeron N4000 प्रोसेसर, पतला बेजल और 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर छह घंटे के बैकअप का दावा है। यह लैपटॉप तीन कलर वेरियंट, कंक्रीट ग्रे, मैटे ब्लैक और मैटे व्हाइट में मिलेगा।

    Avita Essential की कीमत 17,990 रुपये है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप पर छूट भी मिल रही है जिसके बाद इसे महज 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप के 706 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है। लैपटॉप दो साल की वारंटी के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Avita Essential की स्पेसिफिकेशन

    Avita Essential में विंडोज 10 होम मिलेगा। इसके अलावा इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का बेजल बहुत ही कम है। इसके अलावा डिस्प्ले में एंटी ग्लेयर का भी सपोर्ट है। इसमें 2 मेगापिक्सल का वेब कैम भी दिया गया है। इस लैपटॉप में डुअल कोर इंटेल Celeron N4000 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 128 जीबी SSD और इंटेल UHD ग्राफिक्स 600 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लैपटॉप में न्वाइजलेस फैन है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर छह घंटे के बैकअप दावा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 0.8W का स्पीकर, ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट है। साथ ही इसमें एक HDMI पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक टाइप-ए स्लॉट, कार्ड रिडर, हेडफोन जैक और पावर जैक है। लैपटॉप का वजन 1.37 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें