Realme U1 पर मिल रहा है यह शानदार ऑफर, 2 जनवरी तक उठा सकते हैं फायदा

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन रियलमी यू1 (रिव्यू) लांच किया है। यह फोन काफी हद तक कुछ दिन पहले लांच हुए रियलमी 2 प्रो जैसा ही है। रियलमी यू1 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिल रहा है। वैसे तो रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है लेकिन इसे आप 1,500 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऑफर की जानकारी खुद रियलमी ने ट्वीट करके दी है। कंपनी के ट्वीट के मुताबिक 21 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच अमेजॉन से रियलमी यू1 खरदीने और एचडीएफसी के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर तब भी लागू होगा जब ईएमआई पर भी फोन खरीदते हैं। यह ऑफर रियलमी यू1 के दोनों वेरियंट पर लागू होगा।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।