Artemis-2: सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, GoPro... Nikon जैसे 28 कैमरों के साथ मून मिशन पर गए थे एस्ट्रोनॉट्स

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 07 Apr 2026 12:32 PM IST
सार

NASA के Artemis-2 मिशन ने अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मिशन में एस्ट्रोनॉट्स iPhone 17 Pro Max समेत 28 कैमरे लेकर गए, जिनसे अंतरिक्ष की शानदार तस्वीरें कैद की गईं। साथ ही इस मिशन ने दूरी का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
nasa artemis ii mission astronauts use iphone 17 pro max with 28 camera on board
आर्टेमिस-2 मिशन पर कई गैजेट्स लेकर गए थे एस्ट्रोनॉट्स - फोटो : नासा/एपल

    नासा के आर्टेमिस-2 (Artemis-2) मिशन के तहत ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के पिछले हिस्से से निकलकर पृथ्वी की ओर वापस लौट गया है। इस मिशन ने अपोलो 13 मिशन द्वारा 50 साळ पहले बनाया गया दूरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। साल 1970 में अपोलो 13 मिशन ने 400,171 किलोमीटर की दूरी तय की थी, लेकिन आर्टेमिस-2 मिशन ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 4,06,771 किलोमीटर की दूरी तय की है। खास बात ये है कि आर्टेमिस-2 मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ कई तरह के गैटे्स लेकर गई थी। इसमें लेटेस्ट iPhone 17 से लेकर कई तरह के प्रोफेशनल कैमरे शामिल थे। आइए जानते हैं...

    आईफोन से ली गई शानदार तस्वीरें
    आईफोन से ली गई शानदार तस्वीरें - फोटो : नासा

    iPhone 17 Pro Max से खींची गईं अंतरिक्ष की तस्वीरें

    आर्टेमिस-2 मिशन में iPhone 17 Pro Max चर्चा का केंद्र रहा। कुछ एस्ट्रोनॉट्स अपने साथ लेटेस्ट iPhone 17 Pro Max लेकर मिशन में गए थे, जिससे उन्होंने धरती पर स्पेस की शानदार तस्वीरें भेजीं। मिशन के दौरान नासा ने iPhone 17 से ली गई तस्वीरों को रिलीज किया। 2 अप्रैल को साझा किए गए कुछ तस्वीरों में एस्ट्रोनॉट रीड वाइजमैन और क्रिस्टीना कोच अपने स्पेसक्राफ्ट के केबिन विंडो से धरती की ओर देखते नजर आए। स्मार्टफोन से ली गई धरती की इन तस्वीरों ने देखने वालों को हैरान कर दिया।

    Nikon D5
    Nikon D5 - फोटो : निकॉन

    ऑनबोर्ड ले जाए गए 28 कैमरे

    हालांकि iPhone ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन मिशन में सिर्फ स्मार्टफोन पर ही निर्भरता नहीं थी। अंतरिक्ष यात्रियों के पास हाई-एंड प्रोफेशनल कैमरे भी मौजूद थे। मिशन के दौरान Nikon D5, Nikon Z9 और GoPro HERO4 Black जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ओरियन स्पेसक्राफ्ट में कुल 28 कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मदद से हर महत्वपूर्ण पल को रिकॉर्ड किया गया।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें