5G Internet: न अमेरिका और न जर्मनी, 5G के इस्तेमाल में नंबर-1 है ये देश, जानिए भारत का क्या है स्थान

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 06 Apr 2026 08:24 PM IST
सार

India 5G Data Usage:

भारत में मोबाइल डेटा खपत तेजी से नए रिकॉर्ड बना रही है। 2025 में भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने औसतन 31GB डेटा का इस्तेमाल किया। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े।

विज्ञापन
china leads in 5g internet users followed by india with nokia mbit report 2026
भारत में प्रति यूजर डेटा की खपत बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

    देश में इंटरनेट इस्तेमाल का तरीका तेजी से बदल रहा है और इसका असर डेटा खपत के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। Nokia की MBiT 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में भारत में प्रति यूजर औसतन मासिक डेटा खपत 31GB से ज्यादा हो गई है।

    यह आंकड़ा 2024 में करीब 27.5GB था, यानी सिर्फ एक साल में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इससे साफ है कि लोग अब पहले से ज्यादा समय ऑनलाइन बिता रहे हैं और डिजिटल सेवाओं पर उनकी निर्भरता लगातार बढ़ रही है।

    5G डेटा ट्रैफिक में जबरदस्त उछाल
    5G डेटा ट्रैफिक में जबरदस्त उछाल - फोटो : अमर उजाला

    5G डेटा ट्रैफिक में जबरदस्त उछाल

    रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पूरे देश में 5G डेटा ट्रैफिक में करीब 70 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। यह आंकड़ा बढ़कर 12.9 एक्साबाइट तक पहुंच गया है। अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी करीब 47 प्रतिशत हो चुकी है, जो इसके तेजी से फैलते प्रभाव को दिखाती है।

    5G यूजर्स में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर
    5G यूजर्स में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर - फोटो : ANI

    5G यूजर्स में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

    वैश्विक स्तर पर भी भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। अब देश 5G यूजर्स की संख्या के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है। चीन में भारत से पहले 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और तेज विस्तार इसका प्रमुख कारण है। इसके अलावा 5G डेटा उपयोग और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यूजर्स की संख्या में भी भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है।

    FWA ने डेटा खपत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है और 5G डेटा में इसकी हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। इस सेगमेंट में यूजर्स की संख्या हर साल लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें