IKODOO Buds One Review: कम कीमत में ANC और वायरलेस चार्जिंग वाला ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Apr 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
IKODOO Buds One Review Best ANC buds under Rs 5000
IKODOO Buds One Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    IKODOO ने हाल ही में अपने नए प्रोडक्ट IKODOO Buds One को लॉन्च किया है। कंपनी ने एक साथ दो प्रोडक्ट पेश किए हैं IKODOO Buds One और IKODOO Buds ZA शामिल हैं। इनमें से IKODOO Buds One की कीमत 4,999 रुपये और IKODOO Buds ZA की कीमत 999 रुपये है। KODOO Buds One में 50dB तक ANC मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन माइक्रोफोन का भी सपोर्ट है। IKODOO Buds One में टाईप-सी पोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है। IKODOO Buds One को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह बड्स खरीदने लायक है या नहीं?

    IKODOO Buds One Review
    IKODOO Buds One Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    IKODOO Buds One Review: डिजाइन

    IKODOO Buds One का केस मैटे फिनिश के साथ आता है, जबकि दोनों ईयरबड्स ग्लॉसी फिनिश के साथ आते हैं। IKODOO Buds One को स्टेरी व्हाइट और डायमंड सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास डायमंड सिल्वर कलर था। बड्स के साथ बॉक्स में अलग-अलग साइज के तीन ईयरटिप सेट मिलते हैं।

    IKODOO Buds One Review: कम कीमत में ANC और वायरलेस चार्जिंग वाला ईयरबड्स

    इसके अलावा टाईप-सी केबल मिलता है। IKODOO Buds One के केस के नीचे की ओर एक छोटा सा स्पीकर है जो कि फाइन माय बड्स के लिए है। नीचे की ओर ही टाईप-सी पोर्ट है और बगल में पेयरिंग बटन है। इसके साथ सिलिकॉन ईयरटिप मिलता है। केस का शेप ओवल आकार का है। केस के फ्रंट में कंपनी की ब्रांडिंग है।

    IKODOO Buds One Review: कम कीमत में ANC और वायरलेस चार्जिंग वाला ईयरबड्स
    IKODOO Buds One
    IKODOO Buds One - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    IKODOO Buds One Review: स्पेसिफिकेशन

    Ikodoo Buds One के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ-साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर कॉलिंग के लिए तीन माइक हैं। इसकी बैटरी को लेकर 27 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें वायरलेस चार्जिंग भी है।

    IKODOO Buds One Review: कम कीमत में ANC और वायरलेस चार्जिंग वाला ईयरबड्स

    Ikodoo Buds One में 13.4mmm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑडियो के लिए तीन मोड हैं। इसके साथ Find My Buds एप का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप इसकी लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। इसे IP55 की रेटिंग भी मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें