Redmi 12C Review: क्या खरीदने लायक है 10,000 रुपये से कम में अच्छी डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?

Redmi 12C Review: रेडमी इंडिया ने हाल ही में अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 12C को पेश किया है। Redmi 12C के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा भी है। इसके अलावा फोन का बैक पैनल एक टेक्सचर वाला है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनेगी। Redmi 12C की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है।

इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। Redmi 12C को मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कि Redmi 12C खरीदने लायक है या नहीं...

Redmi 12C Review: डिजाइन
रेडमी के इस सस्ते फोन Redmi 12C को मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर टेक्स्चर है जो कि फोन को हाथ से फिसलने नहीं देता है। रेडमी ने फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और माइक्रो यूएसबी केबल दिया है। इस एंट्री लेवल फोन के साथ कंपनी ने कवर नहीं दिया है, हालांकि रेडमी या शाओमी के सभी फोन के साथ कवर जरूर मिलते हैं।

फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के राइट में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है, हालांकि इस रेंज के कई अन्य कंपनियों के फोन में टाईप-सी पोर्ट मिलता है। ओवरऑल कीमत के लिहाज से डिजाइन अच्छी है। रिव्यू के लिए हमारे पास मिंट ग्रीन कलर था।

Redmi 12C Review: डिस्प्ले
Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले के साथ आपको फुल एचडी रिजॉल्यूशन की कमी खलेगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। घर के अंदर डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है लेकिन धूप में दिक्कत होती है। वीडियो देखने में आपको परेशानी नहीं होगी। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए फोन की तलाश में हैं तो यह फोन अच्छा है। वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग में कोई दिक्कत नहीं है। आप मम्मी, पापा या दादा जी के लिए फोन खोज रहे हैं तो Redmi 12C अच्छा है।