GPS और कॉलिंग फीचर के साथ HAMMER Stroke और Ace Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 26 Apr 2023 06:11 PM IST
सार

HAMMER Stroke और Ace Ultra स्मार्टवॉच के साथ 1.96 इंच का आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले, IP67 रेटिंग और 24 × 7 एक्टिविटी ट्रैकर्स का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
HAMMER Stroke and Ace Ultra Calling smartwatch launched in india know price and features
HAMMER Stroke और ACE Ultra - फोटो : अमर उजाला

    भारतीय कंपनी HAMMER ने वियरेबल मार्केट में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच HAMMER Stroke और Ace Ultra को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टवॉच को कॉलिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। एसीई सीरीज की सफलता के आधार पर ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच अत्याधुनिक तकनीक और माइक्रो इंजीनियरिंग का दावा करती हैं। दोनों स्मार्टवॉच के साथ टीएफटी डिस्प्ले, IP67 रेटिंग और 24 × 7 एक्टिविटी ट्रैकर्स का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    HAMMER Stroke और ACE Ultra
    HAMMER Stroke और ACE Ultra - फोटो : अमर उजाला

    HAMMER Stroke और ACE Ultra की कीमत

    कीमत की बात करें तो HAMMER Stroke को 2,199 रुपये और HAMMER ACE Ultra को 2,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। दोनों वॉच को अमेजन, मिंतरा, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, नायका, टाटा क्लिक और क्रेड से खरीदा जा सकता है।

    HAMMER Stroke और ACE Ultra
    HAMMER Stroke और ACE Ultra - फोटो : अमर उजाला

    HAMMER Stroke और ACE Ultra की स्पेसिफिकेशन

    दोनों स्मार्टवॉच में 240x282 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 1.96 इंच का आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो कम बेजल और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। हैमर स्ट्रोक स्मार्टवॉच आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ-सिंपल दिया गया है और इसे आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन तक चलाया जा सकता है। दोनों वॉच के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग भी मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें