WhatsApp: अब एक साथ चार मोबाइल पर चला सकेंगे एक ही व्हाट्सएप अकाउंट, मेटा CEO मार्क जकरबर्ग ने की घोषणा
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि आज से आप अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में लगातार नए-नए अपडेट आते रहते हैं। अब व्हाट्सएप ने एक और शानदार फीचर्स को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि आज से आप अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।
मेटा CEO ने की घोषणा

व्हाट्सएप के नए फीचर को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, आज से आप अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।" बता दें कि इस फीचर को पहले बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब सभी यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
व्हाट्सएप ने ‘कम्पेनियन मोड’ फीचर को रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को मल्टी-डिवाइस का सपोर्ट मिलेगा। यानी कम्पेनियन मोड फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे डिवाइस में भी इस्तेमाल करने में आसानी होगी।
- Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Poco F5, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
- Mobile Blast: वीडियो देखते समय फटा स्मार्टफोन, आठ साल की बच्ची की मौत, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती
- Paid Verification: क्या आपको ट्विटर के ब्लू टिक के लिए खर्च करने चाहिए पैसे? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Vivo Y78 Plus: 50MP डुअल कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ वीवो का बजट फोन लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स