Fathers Day 2023: अभी तक पापा के लिए नहीं खोज पाए गिफ्ट? यहां हैं सबसे बेस्ट गिफ्ट आइडिया

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Jun 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2023 top 5 gifts for the tech savvy dads of 2023 see full list
Fathers Day 2023 - फोटो : अमर उजाला

    अपने पिता के साथ अच्छा समय बिताने के अलावा, फादर्स डे मनाने का एक और शानदार तरीका उन्हें एक अच्छे उपहार के साथ सरप्राइज देना है। ऐसा कुछ जिसे वह आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे। इस हिसाब से लेटेस्ट गैजेट्स से बेहतर कुछ भी फिट नहीं बैठता है जो लंबे समय तक उसकी लाइफस्टाइल को समृद्ध करेगा। यदि आप भी Fathers Day 2023 पर अपने पापा के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच बेस्ट गिफ्ट आइडिया देने वाले हैं, जो आपके पापा के चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

    JioTag
    JioTag - फोटो : Jio

    Bluetooth Tag

    ब्लूटूथ ट्रैकर आपके पिता के लिए एक शानदार उपहार है यदि वह अक्सर भूल जाते हैं कि उन्होंने अपना पर्स या चाबियां कहां रखी हैं। सिक्के के आकार के इन डिवाइस को किसी भी चीज से जोड़ा जा सकता है, जिस पर वह ट्रैक कर सकता है। हाल ही में लॉन्च किया गया JioTag (749 रुपये) आपके काम आ सकता है। वहीं आप इसके बजाय एपल AirTag के लिए भी जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको 3,490 रुपये खर्च करने होंगे।

    Bluetooth Speaker
    Bluetooth Speaker - फोटो : सोशल मीडिया

    Bluetooth speaker

    यदि आपके पापा टेक-सेवी हैं और म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो तो उनके लिए ब्लूटूथ स्पीकर बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। Mi पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, रियलमी ब्रिक ब्लूटूथ स्पीकर, और ट्रिबिट XSound जैसे स्पीकर अच्छे गिफ्ट हो सकते हैं। यह कम कीमत के साथ बढ़िया बैटरी बैकअप और दमदार साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं। इन्हें 2 हजार से 3 हजार के बीच खरीदा जा सकता है। यदि आप और कम कीमत वाला ब्लूटूथ स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो Boat, Mivi में भी जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें