20,000 रुपये के अंदर बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन: जानिए कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है सबसे आगे?
Best Midrange Smartphones:
स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच 20,000 रुपये से कम बजट में फोन चुनना अब चुनौती बन गया है। ऐसे में हम आपके लिए ऐसे टॉप मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट तेजी से बदल रहा है। मेमोरी चिप्स की कीमत बढ़ने के कारण फोन महंगे जरूर हुए हैं, लेकिन 20,000 रुपये के अंदर आज भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में शानदार संतुलन देते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं इन टॉप फोन्स के बारे में।

Motorola Edge 60 Fusion
यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो हर चीज में बैलेंस चाहते हैं। इसमें 6.7 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए स्मूद एक्सपीरियंस देता है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है। 50MP Sony कैमरा OIS के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो शार्प मिलते हैं। फोन में मिलने वाली 5500mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाती है। साथ ही, क्लीन Android अनुभव इसे खास बनाता है।

POCO X7
अगर आप OTT या गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह फोन आपके लिए है। इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में प्रीमियम अनुभव देता है। Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 50MP कैमरा ठीक-ठाक फोटोग्राफी करता है, जबकि 5500mAh बैटरी दिनभर आराम से चल जाती है।
- Airtel का ₹3999 वाला खास प्लान: 365 दिन तक रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और JioHotstar वाला जबरदस्त रिचार्ज
- Vivo V70 FE: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा वीवो का नया फोन, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म
- Food Order: बस बोलिए और घर आ जाएगा आपका मनपसंद खाना, फूड ऑर्डर करने के लिए अब नहीं पड़ेगी एप की जरूरत
- फिर ठप पड़ा X: भारत समेत दुनिया भर में डाउन हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कई घंटों तक परेशान रहे यूजर्स