फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Election Seat Result:: पढ़िये प्रयागराज की हर विधानसभा सीट के सबसे तेज चुनाव नतीजे और पल-पल के अपडेट्स

खास बातें

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Result: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान आज है। यूपी विधानसभा परिणाम के लाइव परिणाम जानने के लिए जुड़े रहें। सभी राज्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में परिणाम सामने आने पर हम अपडेट करते रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:32 AM, 11-Mar-2022

हाईकोर्ट : अपहरण और रेप में याची की जमानत अर्जी मंजूर

हाईकोर्ट : अपहरण और रेप में याची की जमानत अर्जी मंजूर और पढ़ें

01:32 AM, 11-Mar-2022

हाईकोर्ट : लॉ पब्लिशर को कारण बताओ नोटिस जारी

हाईकोर्ट : लॉ पब्लिशर को कारण बताओ नोटिस जारी और पढ़ें

01:05 AM, 11-Mar-2022

up election 2022 result : भाजपा-सपा को छोड़ बाकी सभी की जमानत जब्त

2017 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ तीन सीटों पर बसपा की जमानत जब्त हुई थी और बाकी नौ सीटों पर बसपा के प्रत्याशियों ने जमानत बचा ली थी, लेकिन इस बार बसपा किसी भी सीट पर अपनी जमानत नहीं बचा सकी। यही हाल कांग्रेस का भी रहा। राष्ट्रीय दल कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
12:52 AM, 11-Mar-2022

शहर पश्चिमी विधानसभा : सिद्धार्थनाथ की जीत में निर्णायक साबित हुआ यह फैक्टर

शहर पश्चिम जो माफिया अतीक अहमद का गढ़ माना जाता रहा है। यहां बीते पांच वर्ष में सिद्धार्थ नाथ के नेतृत्व में तमाम विकास कार्य तो हुए ही साथ ही यहां सीएम योगी के ‘बुलडोजर’ ने भी माफिया को बड़ी चोट पहुंचाई। यहां माफिया अतीक एवं उसके कई गुर्गों के अवैध निर्माण योगी सरकार ने ध्वस्त किए। इससे कहीं न कही लोगों के मन में भाजपा के प्रति विश्वास भी बढ़ा। और पढ़ें

12:41 AM, 11-Mar-2022

हाईकोर्ट : अवमानना में आजमगढ़ के डीआईओएस कोर्ट में हुए पेश

मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता के समक्ष याची की ओर से तर्क दिया गया कि उनके वेतन के भुगतान में देरी की जा रही है। कोर्ट न कहा कि चूंकि विरोधी पक्ष द्वारा दाखिल हलफनामे में वर्तमान बिल के भुगतान के लिए संस्था के प्रबंधक से अपेक्षित जानकारी मांगी गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
12:39 AM, 11-Mar-2022

हाईकोर्ट : अपहरण, रेप में अभियुक्त की जमानत अर्जी मंजूर

याची पर बरेली जिले के अनवला थाने में रेप, अपहरण और पॉक्सों एक्ट के अंतर्गत नाबालिग लड़की के पिता की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोर्ट में याची के अधिवक्ता वेणु गोपाल ने कहा है कि लड़की और याची ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली है। और पढ़ें

12:37 AM, 11-Mar-2022

हाईकोर्ट : आजम खां से जुड़े मामलों में पांच अप्रैल तक के लिए सुनवाई टली

इन सबके खिलाफ रामपुर के थानों में अलग-अलग कई एफआईआर दर्ज की गईं हैं। सह आरोपियों ने एफआईआर रद्द कराने केसाथ आपराधिक कार्रवाइयों पर रोक लगाने केलिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। याची के अधिवक्ता खालिद महमूद ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई केलिए पांच अप्रैल 2022 की तिथि घोषित की है। और पढ़ें

12:27 AM, 11-Mar-2022

प्रयागराज : आठ सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा, चार पर सपा की जीत

मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले बैलेट मतों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम खोली गई। भाजपा ने इस बार सात सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, पिछले चुनाव में आठ सीटों पर जीत मिली थी। और पढ़ें

11:57 PM, 10-Mar-2022

हंडिया : हाथी से उतर कर हाकिमलाल ने हंडिया में चला दी साइकिल

हंडिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने साइकिल की सवारी कर ली। यहां से बसपा छोड़ दलबदल कर सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा गठबंधन की सहयोगी निषाद राज पार्टी के प्रशांत सिंह राहुल को पराजित किया। और पढ़ें

10:45 PM, 10-Mar-2022

मेजा विधानसभा : ब्राह्मणों और ओबीसी वोटरों ने पलटा समीकरण, नीलम की हार ने सभी को चौंकाया

चुनाव से पहले अचानक चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि नीलम करवरिया को रेवती रमण सिंह का मौन समर्थन मिल गया है और भूमिहारों एवं ठाकुरों के वोटों का उन्हें फायदा मिल सकता है। यह खबर सामने आते ही भाजपा और सपा के बीच बंटे ओबीसी वोटर एकजुट होने लगे। ओबीसी वोटरों की एकजुटता भाजपा पर भारी पड़ गई और फायदा सपा को मिला। और पढ़ें

10:34 PM, 10-Mar-2022

allahabad south vidhan sabha 2022 : काम आया मंत्री नंदी का वन टू वन संपर्क 

खास बात यह रही कि शहर दक्षिण से नंदी ने इस बार चौथी बार चुनाव लड़ा और हर बार उनके मत में लगातार इजाफा हुआ। नंदी इस सीट से बसपा एवं भाजपा के टिकट पर दो-दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा से 2007 में निर्वाचित हुए, जबकि 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

10:22 PM, 10-Mar-2022

इलाहाबाद शहर उत्तरी : हर्षवर्धन बाजपेयी पर जनता ने दोबारा जताया भरोसा, इस मुद्दे ने निभाई अहम भूमिका

प्रयागराज में विकास की बात करें तो सबसे ज्यादा लाभान्वित शहरी उत्तरी क्षेत्र ही हुआ। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही यहां चार फ्लाईओवर बने। चमचमाती सड़कें, बिजली व्यवस्था में सुधार समेत अन्य कई कार्य भी प्राथमिकता पर हुए। और पढ़ें

06:18 PM, 10-Mar-2022

Allahabad Election Result 2022: शहर दक्षिणी सीट भाजपा के नंदी जीते, जानें- जिले की बाकी सीटों के परिणाम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सात चरणों का मतदान सात मार्च को सम्पन्न हए जिसके परिणाम 10 मार्च को आने शुरू हो गए हैं। प्रयागराज की 12 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का भी फैसला आज हो जाएगा।  और पढ़ें

09:23 AM, 10-Mar-2022

up election 2022 result Live : सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 20वें राउंड में पिछड़े, सपा की पल्लवी पटेल ने बनाई बढ़त

प्रदेश की हाट सीट मानी जाने वाली कौशाम्बी की सिराथू सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से फिर पिछड़ गए हैं। 20वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।  मतगणना केंद्र के बाहर सपा और भाजपा प्रत्याशी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।  और पढ़ें

08:56 AM, 10-Mar-2022

Prayagraj Election Seat Result: शहर दक्षिणी से भाजपा के नंदी, पश्चिमी से सिद्धार्थनाथ, करछना से पीयूष और मेजा से सपा के संदीप जीते

up chunav result 2022 : प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से दो सीटों का रिजल्ट आ गया है। शहर दक्षिणी सीट से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 26 हजार 417 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के रईस चंद्र शुक्ल को कड़े मुकाबले में पराजित किया। इसी तरह मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह को पराजित किया। इसी तरह मेजा से सपा के संदीप सिंह पटेल ने भाजपा की नीलम करवरिया को पराजित कर दिया। करछना से भाजपा के पीयूष रंजन ने सपा के उज्ज्वल रमण को शिकस्त दी।  और पढ़ें

11:35 PM, 09-Mar-2022

प्रयागराज : नवाबगंज में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल

प्रयागराज : नवाबगंज में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल और पढ़ें

11:35 PM, 09-Mar-2022

प्रयागराज : पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनात, आज होगा रूट डायवर्जन

प्रयागराज : पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनात, आज होगा रूट डायवर्जन और पढ़ें

11:32 PM, 09-Mar-2022

सीसीटीवी में दिखे बदमाश, तलाश में छापा

सीसीटीवी में दिखे बदमाश, तलाश में छापा और पढ़ें

11:25 PM, 09-Mar-2022

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : शेष 27 विषयों के साक्षात्कार की तिथि घोषित

आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के विभिन्न विषयों के लिए तीन चरणों में 28 अक्तूबर, 11 और 28 नवंबर को लिखित परीक्षा संपन्न कराई थी। परीक्षा के बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां लीं। इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई। अब साक्षात्कार की तैयारी शुरू है। और पढ़ें

11:20 PM, 09-Mar-2022

प्रयागराज : स्काई डाइविंग में संगमनगरी की अनामिका ने रचा इतिहास

धूमनगंज निवासी अजय कुमार शर्मा एयरफोर्स में स्पेशल पैरा ग्रुप में जूनियर वारंट अफसर रह चुके हैं। दो बेटियों के पिता अजय कुमार ने बताया कि छोटी बेटी अनामिका ने पहली बार 10 वर्ष की उम्र में म.प्र. के सागर में हवाई जहाज से छलांग लगायी थी। और पढ़ें

11:09 PM, 09-Mar-2022

हाईकोर्ट : धार्मिक टैटू हटाए जाने पर केंद्र व एसएसबी उम्मीदवारी पर करे विचार

याची व दो अन्य अभ्यर्थी एसएसबी में हेड कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। मई 2021 में घोषित परिणाम में उन्हें सफल घोषित किया गया। याचिकाकर्ता टाइपिंग टेस्ट के लिए उपस्थित हुए और उन्हें 17 सितंबर 2021 को टाइपिंग टेस्ट में भी सफल घोषित किया गया। और पढ़ें

11:02 PM, 09-Mar-2022

Allahabad High Court : कंपनी के निदेशक होने के नाते चेक बाउंस का नहीं चल सकता मुकदमा 

याची ने हाईकोर्ट में गौतमबुद्धनगर जिला अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की थी। मामले में प्रतिवादी की ओर से याची केखिलाफ चेक भुगतान के संबंध में चार जुलाई 2012 को शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें

10:58 PM, 09-Mar-2022

हाईकोर्ट : जमानती अपराधों के मामलों में नहीं दी जा सकती है अग्रिम जमानत

कोर्ट ने कहा कि याची पर गैर-जमानती अपराध करने का आरोप होना चाहिए,  जो पहले से मौजूद तथ्यों से उपजा हुआ हो। याचिकाकर्ता के मन में उचित आशंका या विश्वास होना चाहिए कि उसे इस तरह के आरोप के आधार पर गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

10:54 PM, 09-Mar-2022

इलाहाबाद हाईकोर्ट : नकली प्रोडक्ट की बिक्री पर दर्ज एफआईआर में फ्लिकार्ट को राहत

कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार सहित सभी प्रतिवादियों से दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब हलफनामे पर दाखिल करने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार की खंडपीठ ने दिया है। और पढ़ें

10:49 PM, 09-Mar-2022

हाईकोर्ट ने कहा : टैक्स व पेनाल्टी लगाने से पहले सुनवाई का मौका न देना प्राकृतिक न्याय के खिलाफ

कोर्ट ने टैक्स विभाग के अधिकारियों के रवैए की आलोचना करते हुए 10 हजार रुपये का हर्जाना भी लगाया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी और न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने भारत मिंट एंड एलाइड केमिकल्स की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। और पढ़ें

10:45 PM, 09-Mar-2022

हाईकोर्ट : रोटोमैक ग्लोबल कंपनी मालिक को मिली अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पिता की मौत व मां के गंभीर रूप से बीमार होने तथा याची के एकलौते पुत्र होने के आधार पर अंतरिम जमानत दी थी। इसलिए याची जमानत अर्जी तय होने तक अंतरिम जमानत पाने का हकदार हैं। कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने सहित तमाम शर्तों का पालन करने का आदेश दिया है।  और पढ़ें

10:40 PM, 09-Mar-2022

प्रयागराज : मतगणना स्ट्रांग रूम के पास बॉक्स में मिली वीवी पैट पर्ची, सपाइयों ने किया हंगामा

मुंडेरा मंडी परिसर में मौजूद सपा कार्यकर्ता निर्मला यादव का कहना था कि स्ट्रांग रूम के बाहर एक व्यक्ति बाक्स लेकर जा रहा था। टोके जाने पर वह बाक्स छोड़कर भाग गया। वहीं ऋचा सिंह का कहना है कि यह बक्सा आरओ के पास था। खोले जाने पर उसमें फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की पर्चियां मिली। और पढ़ें

10:26 PM, 09-Mar-2022

हाईकोर्ट : हुंडई मोटर्स के प्रबंध निदेशक को राहत, समझौते का मौका देते हुए याचिका पर सुनवाई की स्थगित

कंपनी व सहायक निर्माण कंपनी के खिलाफ मेरठ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी ने उससे करोड़ों का काम करा लिया। कुछ भुगतान दिया और अब टालमटोल कर रहा है। और पढ़ें

10:20 PM, 09-Mar-2022

Pratapgarh Vidhan Sabha 2022: डिप्टी सीएम केशव सहित कई मंत्रियों-दिग्गजों के भविष्य का आज होगा फैसला, सिद्धार्थनाथ और नंदी ने अखिलेश पर कसा तंज

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीट से दो मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता भी भाग्य आजमा रहे हैं। इस सूची में शहर पश्चिमी से भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह, दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि के नाम शामिल हैं। पड़ोसी जिले कौशाम्बी की सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।  और पढ़ें

09:42 PM, 09-Mar-2022

को-ब्रांडिंग : स्टेशनों के नाम के दाम भी वसूलेगा रेलवे, आय बढ़ाने के लिए ढूंढा नया तरीका

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की गई को-ब्रांडिंग पॉलिसी के तहत जिस स्टेशन के लिए फर्म को टेंडर मिलेगा, वह तय करेगी कि स्टेशन के नाम के साथ किसका नाम जोड़ा जाए। गाइडलाइंस के अनुसार विज्ञापन देने वाली कंपनी की ब्रांडिंग स्टेशन परिसर में उस हर जगह पर होगी, जहां-जहां स्टेशन का नाम लिखा है। और पढ़ें

09:06 PM, 09-Mar-2022

Prayagraj Election Seat Result: प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। पहले बैलेट पेपर से पड़े मतों की गिनती होगी। फिर ईवीएम खुलेंगे। करीब साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। इस बार सभी 12 सीटों के लिए कुल 4627545 में से 2491208 मतदाताओं ने मताधिकारी का उपयोग किया है। और पढ़ें

08:34 PM, 09-Mar-2022

Allahabad High Court : हाईकोर्ट ने आजम खान के मौलाना जौहर अली ट्रस्ट के रजिस्ट्रार को दी राहत

हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कानून का उल्लंघन करके जबरन बैनामा कराने के आरोप में चल रहे 27 आपराधिक केसों व चार्जशीट की वैधता को चुनौती दी गई है। याची का कहना है कि अजीमनगर थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन बैनामों से याची का कोई सरोकार नहीं है। और पढ़ें

08:26 PM, 09-Mar-2022

प्रयागराज : डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार, गाजियाबाद ले जाने की थी तैयारी

खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पल्टन पिछले कई सालों से गांजा और शराब का धंधा करता है। दो साल पहले पुलिस की कड़ाई के कारण वह यहां धंधा बंद कर गाजियाबाद चला गया। और पढ़ें

08:03 PM, 09-Mar-2022

करेली बूथ पर बमकांड का खुलासा : मतदान के समय दहशत फैलाने के लिए की गई थी बमबाजी

गौस नगर में मतदान के दिन लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर मतदान स्थल के बाहर कोरांव के अर्जुन कोल की बम से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि अर्जुन अपने झोले में बम लेकर जा रहा था। वह साइकिल से गिर गया तो बम फटने से उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

01:52 AM, 09-Mar-2022

हाथरस का मामला: दुष्कर्म कर लड़की को जिंदा जलाने के आरोपी की फांसी की सजा रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिहा करने का दिया आदेश

कोर्ट ने कहा कि अभियोजन ने पीड़िता के मृत्युकालिक बयान को साबित करने के लिए बयान दर्ज करने वाले मजिस्ट्रेट व डॉक्टर का बयान नहीं लिया और न ही फोरेंसिक व डीएनए जांच करायी। निचली अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज करने वाले मजिस्ट्रेट को समन करने की अर्जी भी नहीं दी। और पढ़ें

01:20 AM, 09-Mar-2022

राज्य विवि ने जारी की शिक्षकों की वरिष्ठता सूची

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विषयवार अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। साथ ही इस पर शिक्षकों से आपत्तियां भी मांगी गईं हैं। और पढ़ें

01:16 AM, 09-Mar-2022

हाईकोर्ट की शक्तियों को कम नहीं कर सकता सशस्त्र बल न्यायाधिकरण

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कि सशस्त्र बल न्यायाधिकरण अधिनियम-2007 संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट की न्यायिक समीक्षा की शक्ति को न तो प्रतिबंधित कर सकता है और न ही कम सकता है। और पढ़ें

01:11 AM, 09-Mar-2022

allahabad highcourt: दुष्कर्म कर लड़की को जिंदा जलाने के आरोपी  की फांसी की सजा रद्द, रिहा करने का आदेश

हाथरस का मामला : कोर्ट ने कहा, निचली अदालतों ने साक्ष्यों को समझने में गलती की और पढ़ें

01:08 AM, 09-Mar-2022

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में यूपी सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश केखिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यह जानकारी उपेंद्र कुमार दयाल की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को दी। और पढ़ें

01:05 AM, 09-Mar-2022

प्रयागराज : 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी यूपी सरकार, अब सुनवाई 8 अप्रैल को

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के गलत होने पर अपने 25 अगस्त 2021 के आदेश में छह सौ अभ्यर्थियों को एक-एक अंक आवंटित करने का आदेश दिया था। आदेश का अनुपालन न होने पर याचियों की ओर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई। और पढ़ें

01:03 AM, 09-Mar-2022

High court: सरफेसी कानून की धारा-14 की अर्जियां डीएम से कराएं निस्तारित

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव को सभी जिलाधिकारियों से 24 अगस्त 2021 के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

12:59 AM, 09-Mar-2022

UPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 मार्च को एक सत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

12:54 AM, 09-Mar-2022

Up board exam 2022: लिखित परीक्षा के बाद होगी प्रयोगात्मक परीक्षा 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद संपन्न होगी। दरअसल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर की निर्धारित तिथि पर प्रयोगात्मक परीक्षा कोरोना संक्रमण और विधानसभा चुनाव के चलते संपन्न नहीं हो पाई। और पढ़ें

07:29 PM, 08-Mar-2022

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

प्रदेश के 8373 केंद्रों में प्रस्तावित हाईस्कूल की परीक्षा में 2781654 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2411035 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस तरह दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। और पढ़ें

04:20 PM, 08-Mar-2022

Prayagraj Election Seat Result:: पढ़िये प्रयागराज की हर विधानसभा सीट के सबसे तेज चुनाव नतीजे और पल-पल के अपडेट्स

जानकारी के अनुसार घटना बीच शहर में शिवकुटी थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित कर्मचारी राजेश कुमार पटेल कैश मैनेजमेंट कंपनी रेडिएंट में काम करता है। वह कैश लेकर जा रहा था, तभी अचानक से दो पल्सर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाश उससे 3.32 लाख कैश लूट कर भाग निकले।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें