{"_id":"5d21b87b8ebc3e6d0f40c9e2","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-samman-samaroh-2019-lasim-success-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर अखबार बांट जुटाई फीस, लासिम ने कायम की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर अखबार बांट जुटाई फीस, लासिम ने कायम की मिसाल
Tue, 09 Jul 2019 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं मेहनत और लग्न से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ऊना के जीएमएसएस अंब स्कूल के छात्र लासिम ने। लासिम ने बारहवीं की परीक्षा में दसवां रैंक हासिल किया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में वैसे तो इस बार दर्जनों छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद मिली लासिम की कामयाबी उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणादायक बनाती है।
विज्ञापन
लासिम के पिता कर्मदीन दिहाड़ी लगाकर परिवार पालते हैं। मां सिलाई का काम करती हैं। इसके बावजूद कई बार स्कूल फीस भरने के लिए पैसे कम पड़ जाते थे। लासिम ने बताया कि जब स्कूल फीस भरने के लिए पैसों की कमी होने लगी तो उन्होंने रोज घर-घर जाकर अखबार बांटने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ाई का शौक है, इसीलिए तड़के सुबह उठकर पहले अखबार बांटे फिर स्कूल जाकर पढ़ाई की। लासिम ने वाणिज्य संकाय में 473 अंक लेकर प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने मेडल पहनाकर लासिम को सम्मानित किया। लासिम अपनी बहन के साथ सम्मान लेने ऊना से शिमला पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीए बनना चाहते हैं लासिम
लासिम ने बताया कि उन्होंने अभी ऊना कॉलेज में दाखिला लिया है। वह सीए बनना चाहते हैं। इसके लिए अभी भी मेहनत जारी है। अभी भी रोज सुबह अखबार बांटते हैं। फिर पढ़ाई भी जमकर करते हैं। मेहनत के दम पर टॉप टेन में जगह बनाने वाले लासिम बाकी छात्रों के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं।