फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा होगी फास्ट

जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा होगी फास्ट

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा और फास्ट हो सकेगी। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में दो डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बढ़ती दुर्घटनाओं और बीमारियों के चलते फैसला लिया जा सकता है। इससे घायलों की चिकित्सा में भी तेजी आएगी। चिकित्सकों की कमी के चलते फैसले को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कवायद चल रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाए जाने के तो प्रयास चल ही रहे हैं साथ ही मरीजों की अन्य दिक्कतों को भी दूर किए जाने की कोशिश है। अस्पताल की व्यवस्थाओं में एक बड़ा परिवर्तन हो सकता है। जिस तेजी के साथ दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे सेहत महकमा हिल सा गया है। बढ़ती समस्याओं का सामना करने के लिए महकमा तैयारियों में लगा है। इसी बीच इमरजेंसी में दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाए जाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। वहीं सपा नेता वीरेंद्र गोयल भी यह मांग कर चुके हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो रामपुर की इमरजेंसी सेवा को फास्ट करने के लिए, यहां एक समय में दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। हालांकि चिकित्सकों की कमी के चलते अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की कमी बहुत है, ओपीडी में मरीजों के बढ़ने दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। ऐसे में इमरेजेंसी के लिए दो चिकित्सक ड्यूटी में लगाना फिलहाल मुश्किल है। चिकित्सक आते हैं तो इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एके शर्मा
सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed