फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates us uk russia china australia pakistan afghanistan middle east and international news in hindi

Updates: स्कॉटलैंड में झरने में डूबे दो भारतीय छात्र; पाकिस्तान में सरकारी अधिकारियों पर हमले में सात की मौत

Fri, 19 Apr 2024 04:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो भारतीय छात्रों की स्कॉटलैंड की झरने में डूबने से मौत हो गई। स्कॉटलैंड की पुलिस ने अभी तक आंध्र प्रदेश के रहने वाले छात्रों के नाम का खुलासा नहीं की है। शुक्रवार को दोनों शव का पोस्ट मॉर्टम होने वाला है। 

विज्ञापन
World Updates us uk russia china australia pakistan afghanistan middle east and international news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो भारतीय छात्रों की स्कॉटलैंड की झरने में डूबने से मौत हो गई। स्कॉटलैंड की पुलिस ने अभी तक आंध्र प्रदेश के रहने वाले छात्रों के नाम का खुलासा नहीं की है। शुक्रवार को दोनों शव का पोस्ट मॉर्टम होने वाला है। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, बुधवार की शाम सात बजे हमें दो छात्रों के ब्लेयर एथोल के पास तुम्मेल झरने में डूबने से मौत की सूचना मिली। इसके बाद ही दोनों को ढूंढने के लिए आपातकाल सेवाओं की मदद ली गई। डंडी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में वह मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में सरकारी वाहन पर गोलीबारी में सात की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक सरकारी वाहन पर किए गए हमले में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच अधिकारी और दो यात्री, जिसमें एक बच्ची और एक व्यक्ति शामिल हैं। सीमा शुल्क खुफिया अधिकारी डेरा इस्माइल खान जिले के क्वेटा रोड में ड्यूटी पर तौनात थे, तभी उनके वाहन पर गोलीबारी की गई। हालांकि, इस हमले के बाद हमलावर फरार हो गया। प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस हमले की निंदा की है। बुधवार को सुरक्षाबलों के जवान ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले सात आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि पूरे पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed