फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world updates us uk australia russia china pakistan afghanistan middle east crime politics international news

World Updates: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान समर्थित हूतियों की मिसाइलों को खत्म किया, यमन से दागी गई थीं

Wed, 07 Aug 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Aug 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
world updates us uk australia russia china pakistan afghanistan middle east crime politics international news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने लाल सागर के ऊपर यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों से लॉन्च किए गए एक ईरानी समर्थित हूती एरियल वेहिकल और दो एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया। एक बयान के जरिए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा, पिछले 24 घंटों में यूएस सेंट्रल कमांड के बलों ने एक ईरानी समर्थिक हूती एरियल वेहिकल और दो एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइलों को लाल सागर के ऊपर नष्ट कर दिया।' ये हथियार अमेरिका और गठबंधन बलों के लिए एक स्पष्ट खतरा है। बता दें कि पिछले साल सात अक्तूबर को हमास की तरफ से इस्राइल पर किए गए हमले के बाद से ही ईरान समर्थित हूती लाल सागर में लगातार जहाजों को निशाना बना रहा है। 
विज्ञापन

 

लाओस में साइबर धोखाधड़ी केंद्रों से बचाए गए 14 भारतीय युवा

लाओस में भारतीय दूतावास ने गोल्डन ट्राइएंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में साइबर धोखाधड़ी केंद्रों से 14 भारतीय युवाओं को बचाया। अधिकारी इनकी सुरक्षित भारत वापसी को लेकर लाओस अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। अबतक 548 भारतीयों को बचाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में हिंसक झड़पों के बीच पीएम स्टार्मर ने बुलाई बैठक

ब्रिटेन में प्रवासी नागरिकों के विरोध में हिंसक झड़पें थम नहीं रहीं हैं। पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं लगातार हो रही हिंसा को लेकर यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को दंगों में भाग लेने पर पछतावा होगा। इधर, प्रदर्शनकारियों ने प्रवासी नागरिकों से संबंधित कार्यालयों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उधर, सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस संबंध में दोबारा एक कोबरा बैठक बुलाई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed