World Update: आर्थिक संकट से जूझ रहा मालदीव, भारत को 5 करोड़ डॉलर का ऋण; ईरान में पहला सुन्नी गवर्नर नियुक्त
आर्थिक संकट से जूझ रहे मालदीव को भारत ने एक साल के लिए 5 करोड़ डॉलर का ऋण दिया है। यह ऋण भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मालदीव के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल (टी-बिल) को सब्सक्राइब करने के रूप में दिया है। यह सब्सक्रिप्शन मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर किया गया है। बता दें कि ट्रेजरी बिल सरकार की ओर से जारी एक शॉर्ट-टर्म ऋण साधन होते हैं, जिनका इस्तेमाल सरकार अपनी अल्पकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए करती है। एसबीआई ने जो ट्रेजरी बिल सब्सक्राइब किए हैं उसकी अवधि 19 सितंबर 2024 से शुरू होकर 18 सितंबर 2025 तक होगी। एसबीआई पहले भी मालदीव सरकार की इसी तरह की मदद कर चुका है।
मालदीव सरकार ने किया धन्यवाद
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मालदीव को 5 करोड़ डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के साथ महत्वपूर्ण बजटीय सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत सरकार का हार्दिक आभार। भारत का यह उदार रवैया दोनों देशों के बीच मित्रता के स्थायी बंधन को दर्शाता है।
ईरान में पहला सुन्नी गवर्नर नियुक्त
ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार को 45 वर्षों में पहले सुन्नी मुस्लिम अल्पसंख्यक के एक सदस्य को कुर्दिस्तान प्रांत का गवर्नर नामित किया। सरकारी प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने कहा कि अराश जेरेहतन को पश्चिमी राज्य का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1979 की इस्लामी क्रांति के शुरुआती दिनों के बाद से मुख्य रूप से शिया बहुल देश में क्षेत्रीय गवर्नर बनाए जाने वाले पहले सुन्नी हैं। 48 वर्षीय अराश जेरेहतन ने 2020 और इस वर्ष के बीच पावेह शहर के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। इससे पहले 69 वर्षीय राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अगस्त में सुन्नी अल्पसंख्यक के एक अन्य सदस्य अब्दोलकरिम होसेनजादेह को अपना उपाध्यक्ष बनाया था। बता दें कि ईरान की आबादी में सुन्नियों की हिस्सेदारी लगभग 10 फीसदी है। क्रांति के बाद से वे बहुत कम ही सत्ता के प्रमुख पदों पर रहे हैं। ईरान में बहुसंख्यक शिया हैं और शिया इस्लाम आधिकारिक राज्य धर्म है।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने व विध्वंसक कृत्य रोकने के लिए सेना को दो माह के लिए दंडात्मक अधिकार सौंपे हैं। लोक प्रशासन मंत्रालय ने सरकार के फैसले पर एक अधिसूचना जारी कर कहा, ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह शक्ति सेना के कमीशन प्राप्त अधिकारियों को दी जाएगी। सेना के अधिकारियों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट का दर्जा प्रदान करने वाली दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 17, कहती है कि ये अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट या डिप्टी कमिश्नर के अधीन होंगे। बीडी न्यूज के मुताबिक, गिरफ्तारी और गैरकानूनी रैलियों को तितर-बितर करने का अधिकार सेना के कमीशन प्राप्त अधिकारियों को सौंपा गया है। अंतरिम सरकार के एक सलाहकार ने कहा कि आत्मरक्षा और अत्यधिक आवश्यकता होने पर अधिकारी गोली भी चला सकते हैं। कानून सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, कि यह फैसला समय की जरूरत है।
कनाडा : उपचुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री ट्रूडो के नेतृत्व पर संकट
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो एक और उपचुनाव हार गए हैं। इससे लिबरल पार्टी में उन पर सवाल उठने से सरकार पर संकट बढ़ गया है। उन्होंने अब आगे ध्यान केंद्रित किया है, ताकि अगले संघीय चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता बनी रहे। उनके सहयोगी दल के समर्थन वापस लेने की घोषणा के बाद से उनकी सरकार संकट में है।
ट्रूडो ने मॉन्ट्रियल के लासेल-एमार्ड-वरदुन के चुनावी जिले में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ तीन-तरफा कड़ी दौड़ का सामना किया। पीएम ट्रूडो ने कहा, जाहिर तौर पर जीतने में सक्षम होना अच्छा होता, लेकिन अभी और काम करना बाकी है। मॉन्ट्रियल सीट को लिबरल पार्टी के लिए काफी सुरक्षित रही है, लेकिन मंगलवार के नतीजों ने पार्टी में ट्रूडो के विरोध का रास्ता खोल दिया है।
कनाडा में 2025 के अंत में होने वाले आम चुनाव को जस्टिन ट्रूडो अपने नेतृत्व में ही लड़ना चाहते हैं। जबकि उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग की है, क्योंकि कनाडा के लोग बढ़ती जीवन लागत और आवास संकट से जूझ रहे हैं। इससे त्रूदो की साख देश में काफी गिरी है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने आज नए यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा से बात की। इस दौरान उन्होंने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वो उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।
Spoke with the new Ukrainian FM @andrii_sybiha today.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 19, 2024
Congratulated him on his appointment. Look forward to working with him.
🇮🇳 🇺🇦
पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए
जबकि एक अन्य घटना में, उत्तरी वजीरिस्तान के बोया गांव में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। अफगानिस्तान की सीमा से लगे केपीके प्रांत में हाल के महीनों में पुलिस, सुरक्षाकर्मियों और पोलियो रोधी टीकाकरण टीमों पर कई हमले हुए हैं, साथ ही नागरिक और सैन्य अधिकारियों का अपहरण भी हुआ है।