फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Pakistan China Malaysia US Israel Palestine Russia Ukraine Asia Europe latest news in Hindi

World Updates: चीन ने यूक्रेन शांति सम्मेलन में शिरकत न करने के दिए संकेत; बचाया गया मलयेशिया का पर्वतारोही

Sat, 01 Jun 2024 04:49 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Jun 2024 04:49 AM IST
सार

World Updates: चीन ने इस महीने होने वाले यूक्रेन शांति सम्मेलन में भाग न लेने के संकेत दिए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने पहली बार औपचारिक रूप से अफगानिस्तान से हमलों के साजिशकर्तां को सौंपने को कहा है। पढ़ें देश-दुनिया की खबरें-

विज्ञापन
World Updates: Pakistan China Malaysia US Israel Palestine Russia Ukraine Asia Europe latest news in Hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

स्विट्जरलैंड में जून के महीने में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन होना है। लेकिन उससे पहले चीन ने सम्मेलन में भाग नहीं लेने का संकेत दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन ने बीजिंग के विचार और चिताओं के बारे में सभी पक्षों को सूचित कर दिया है, क्योंकि बैठक की व्यवस्था और चीन के रुख के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय में सार्वभौमिक अपेक्षा के बीच स्पष्ट अंतर है। 

विज्ञापन


निंग ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चीन यूक्रेन में पहला शांति शिखर सम्मेन आयोजित करने के लिए स्विट्जरलैंड को बहुत महत्व देता है। लेकिन हमेशा मानता है कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को 'रूस और यूक्रेन से मान्यता', 'सभी पक्षों की समान भागीदारी' और 'सभी शांति प्रक्रियाओं पर निष्पक्ष चर्चा' के तीन महत्वपूर्ण तत्तवों को पूरा करने की जरूरत है। वरना शांति सम्मेलन शायद ही शांति बहाल करने में एक ठोस भूमिका निभा सके। 

विज्ञापन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से कहा- हमले के साजिशकर्ताओं को सौंपें
उधर, पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान से आग्रह किया कि वह हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के कथित साजिशकर्ताओं को इस्लामाबाद को सौंपे। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बेशम इलाके में 26 मार्च को एक वाहन को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान ने जांच में पाया है कि हमले की योजना प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने बनाई थी और अफगानिस्तान में अपने ठिकानों से इस हमले को अंजाम दिया था। 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच से मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया था कि क्या पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुरुवार को काबुल में हुई बैठक में अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से 26 मार्च को हुए हमले के साजिशकर्ताओं को सौंपने की मांग की थी। इस पर प्रवक्ता ने कहा, हां, जवाब में हां में है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने हमले की जांच के संबंध में परिणाम साझा किए हैं। हमले के दोषियों को पकड़ने में अफगानिस्तान की मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि अफगान पक्ष किसी भी आतंकवादी गतिविधि के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और जांच के निष्कर्षों की जांच करने व पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए सहमत हुआ है।

  

विज्ञापन

मलयेशिया के पर्वतारोही को बचाया गया
उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी के पासक तीन दिनों से फंसे मलयेशिया के एक पर्वतारोही को बचा लिया गया है। लेकिन उसके साथी की मौत हो गई। उनकी टीम के तीसरे सदस्य को इस हफ्ते अलास्का में डेनाली से नीचे उतरने के बाद बचाया गया था। कई दिनों तक बादल छाए रहने और हवा चलने के बाद शुक्रवार सुबह डेनाली नेशनल पार्क और प्रिजर्व के कर्मी 19,600 फीट की ऊंचाई पर जीवित पर्वतारोही को बचाने में सफल रहे, जहां वह और उसका साथी मंगलवार देर रात से बर्फ की गुफा में छिपे हुए थे। 

विज्ञापन

जुकरबर्ग को राहत, जज ने स्वीकारी मुकदमा खारिज करने की अर्जी
न्यू मैक्सिको के न्यायाधीश ब्रायन बिडशेड ने मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ दायर मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया। मुकदमे में मेटा के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवा यूजरों को यौन शोषण से बचाने में नाकामी का आरोप लगााया गया था। मुकदमे के वादियों ने कहा, मेटा कर्मियों का अनुमान है कि कंपनी के प्लेटफार्म पर हर दिन 1 लाख बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार होते हैं।

भारत का क्षेत्रीय रक्षा कूटनीति पर ध्यान
 शांगरी-ला संवाद की शुरुआत में शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने अपना ध्यान क्षेत्रीय रक्षा कूटनीति, जुड़ाव और मुद्दा-आधारित साझेदारी पर बढ़ाया है। लंदन के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की बढ़ती रक्षा भूमिका व साझेदारी संभवतः भारत-चीन संबंधों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में योगदान देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यदि भारत-चीन संबंध और बिगड़ते हैं तो यह क्षेत्र दो शक्तियों के बीच बंट सकता है। इससे रक्षा संबंध और बिगड़ सकते हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सुरक्षा आकलन (एपीआरएसए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पसंदीदा सुरक्षा भागीदारी के कारण क्षेत्रीय मनमुटाव बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत इन सब के बावजूद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना पसंद करेगा। 

आगामी महीनों में सैन्य वार्ता फिर शुरू करेंगे अमेरिका-चीन
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सिंगापुर में शुक्रवार को चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून से हुई बैठक के बाद कहा, आगामी माह में अमेरिका-चीन के बीच सैन्य संचार फिर से शुरू किया जाएगा। दोनों महाशक्तियों के बीच जारी तनाव के बीच सिंगापुर में यह वार्ता बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं ने यहां क्षेत्रीय-वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के लिए शांगरी-ला संवाद से इतर यह मुलाकात की। यह बैठक 18 महीनों में अमेरिकी और चीनी रक्षा प्रमुखों के बीच पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।  
 

भारत ने तैयार की स्वास्थ्य कार्यों को लागू करने को प्रतिबद्ध अहम रूपरेखा
 भारत ने जिनेवा यूनिसेफ आदि की मदद से आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों व किशोरों के स्वास्थ्य-कल्याण के लिए कार्यों को लागू करने की भारत की प्रतिबद्धता पर अहम रूपरेखा पेश की। जिनेवा में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा पर आयोजित में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने स्वास्थ्य-कल्याण के लिए सक्रिय रूपरेखा लागू करने को लेकर सभी वैश्विक संस्थाओं को अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed