Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sea mines in Hormuz tanker on fire Iranian Navy says this is what happens if you enter a restricted zone

होर्मुज: बारूदी सुरंगों का जाल, टैंकर में लगी आग; ईरानी नौसेना बोली- प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे तो यही होगा

Sat, 14 Nov 2026 03:02 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 14 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

ईरान की नौसेना ने तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित एक प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी है। इससे पहले, एक तेल टैंकर ने चेतावनी की अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां वह एक नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
sea mines in  Hormuz tanker on fire Iranian Navy says this is what happens if you enter a restricted zone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की टैंकरों को चेतावनी दी है। ईरानी दावों के मुताबिक, प्रतिबंधित रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर आग का शिकार हुए। ईरान ने जहाजों को अपने ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से समन्वय और निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। वहीं, अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्रीय संघर्ष का प्रमुख केंद्र बन गया है। दूसरी ओर, बहरीन में अमेरिकी रडार सिस्टम को नष्ट करने के ईरान के दावे को सेंटकॉम ने खारिज किया है।

विज्ञापन


ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके गुजरने का आरोप
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, नौसेना ने बताया कि टैंकर ने प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजरते समय अपनी ट्रैकिंग और पहचान प्रणालियां बंद कर दी थीं। नौसेना ने इस क्षेत्र को असुरक्षित और प्रतिबंधित घोषित किया है। शनिवार को जारी बयान में चेतावनी दी गई कि यदि कोई अन्य टैंकर इस क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसे भी इसी तरह के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। नौसेना ने जहाज मालिकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आश्वासनों पर भरोसा करके अपनी संपत्ति खतरे में डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति पर ईरानी नौसेना का निशाना
आईएसएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा, "यह अफसोस की बात है कि टैंकर मालिक अन्य लापरवाह जहाजों के हश्र से कोई सबक नहीं ले रहे हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति की बेतुकी बातों पर भरोसा करके अपनी पूंजी को बारूदी सुरंगों वाले युद्ध क्षेत्र में भेज रहे हैं और उसे आग में झोंक रहे हैं।" वहीं, कुछ घंटे पहले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने भी दावा किया था कि दो तेल टैंकर बिना अनुमति के दक्षिणी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वे नौसैनिक बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए, जिससे उनमें विस्फोट हुआ और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रडार और AIS बंद करने का भी दावा
ईरानी सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जहाजों ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपने रडार और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम  बंद कर दिए थे। इसके बावजूद वे प्रतिबंधित समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। IRGC की नौसेना ने शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे उसके ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर के साथ समन्वय किए बिना और ईरानी अधिकारियों के निर्धारित नियमों का पालन किए बिना इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की कोशिश न करें।

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव
ये घटनाक्रम ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सामने आए हैं। 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियान शुरू होने के बाद तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली समुद्री आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ईरान का कहना है कि इस रास्ते से सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए जहाजों को उसके अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य है। होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय शिपिंग का बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके जरिए दुनिया की तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा परिवहन किया जाता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

बहरीन में अमेरिकी रडार सिस्टम नष्ट करने का ईरान का दावा
इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स ने बहरीन में अमेरिका के एक अर्ली-वॉर्निंग रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। ईरान के मुताबिक, यह कार्रवाई उसके सिरिक इलाके में दूरसंचार बुनियादी ढांचे (टेलीकम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हुए कथित अमेरिकी हमले के जवाब में की गई। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया है।


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की साजिश का खुलासा: खालिस्तान की आग भड़काने की तैयारी में आईएसआई, पंजाब चुनाव पर रख रहा बारीक नजर

सेंटकॉम ने दो ड्रोन मार गिराने की दी जानकारी
सेंटकॉम के मुताबिक, बहरीन को निशाना बनाने के लिए ईरान की ओर से भेजे गए दो अटैक ड्रोन को अमेरिकी सेना ने रास्ते में ही मार गिराया। अमेरिकी कमांड ने कहा कि इस घटना में न तो कोई नुकसान हुआ और न ही कोई घायल हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट में सेंटकॉम ने कहा, 'आईआरजीसी ने बहरीन की ओर दो वन-वे अटैक ड्रोन भेजे थे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया। इसमें कोई घायल नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed