फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates UN US UK King Charles Middle East Russia Ukraine Pakistan China Global News in Hindi

World Updates: रूस में वैधानिक सैन्य सेवा के तहत 1.50 लाख लोगों की भर्ती; अमेरिका विमान हादसे में दो की मौत

Mon, 01 Apr 2024 03:16 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
World News Updates UN US UK King Charles Middle East Russia Ukraine Pakistan China Global News in Hindi
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया में शनिवार शाम एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एकल इंजन वाला विमान ट्रॉकी ताहो हवाईअड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड व संघीय विमानन प्रशासन रविवार को दुर्घटना की जांच करेंगे। 

विज्ञापन

रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन को पुराने बख्तरबंद वाहन देगा फ्रांस
रूस से जारी लड़ाई में यूक्रेन को हरसंभव मदद का भरोसा देने वाले फ्रांस ने कीव को अगले साल की शुरुआत तक अपने पुराने खस्ताहाल बख्तरबंद सैन्य वाहन देने का भरोसा दिया है। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कहा कि उनका देश अगले साल की शुरुआत तक सैन्य सहायता के एक नए पैकेज के रूप में यूक्रेन को सैकड़ों बख्तरबंद वाहन प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना को सुरक्षित आवागमन के लिए ऐसे बख्तरबंद सैन्य वाहनों की जरूत होगी। फ्रांसीसी सेना अपने पुराने वीएबी बख्तरबंद वाहनों को हटा रही है, जिनका इस्तेमाल 1979 से किया जा रहा था।

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर किए हमले, दो की मौत
रूस की तरफ से यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। रूसी हमले में लवीव में एक इमारत धराशाई हो गया और उसमें आग लग गई। खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि एक गैस स्टेशन पर हवाई हमले में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण हजारों लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस में वैधानिक सैन्य सेवा के तहत भर्ती किए जाएंगे 1.50 लाख लोग

रूस में वसंत भर्ती अभियान के तहत 1.50 लाख लोग सेना में भर्ती किए जाएंगे। यह भर्ती रूस की वैधानिक सैन्य सेवा के अंतर्गत की जाएगी। क्रेमलिन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस आशय के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रूस में सभी पुरुषों को 18 वर्ष की आयु से एक वर्ष की सैन्य सेवा या उच्च शिक्षा के दौरान समकक्ष प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है।

जुलाई में रूसी संसद के निचले सदन ने पुरुषों की भर्ती की अधिकतम आयु 27 से बढ़ाकर 30 करने के लिए मतदान किया था। नया कानून 1 जनवरी, 2024 को लागू हुआ है। रूस में अनिवार्य सैन्य सेवा लंबे समय से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है, जहां कई लोग साल में दो बार कॉल-अप अवधि के दौरान भर्ती कागजात सौंपे जाने से बचने के लिए विदेश तक भाग जाते हैं।

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, रूस में 18 वर्ष की आयु से एक वर्ष की सैन्य सेवा की है अनिवार्यता

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 134 की हुई पहचान ः 22 मार्च को मॉस्को शहर के क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में घुसे आतंकियों ने गोलीबारी और विस्फोट किया। इस आतंकी हमले में 144 लोग मारे गए थे। इनमें से 134 लोगों की पहचान कर ली गई है, बाकी बचे शवों का आनुवांशिक परीक्षण जारी है। इस हमले में 551 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी मामले में जांच कर रही समिति के प्रेस कार्यालय टीएएसएस द्वारा दी गई है। राष्ट्रपति पुतिन लगातार इस मामले में अपटेड ले रहे हैं।
विज्ञापन

ताइवान की सीमा में घुसे छह चीनी जहाज व चार विमान

ताइवान ने रविवार को अपनी सीमा में छह चीनी जहाज व चार लड़ाकू विमानों के घुसने का दावा किया है। ताइवान ने बताया कि चीनी जहाज व विमान उसके देश की सीमा में स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह छह बजे और रविवार सुबह छह बजे के बीच घुसे। इसके जवाब में ताइवान ने अपने लड़ाकू विमान और नौसेना के जहाज को भेजा तथा वायुरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया। इसके बाद चीनी सेना का कोई भी लड़ाकू विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार नहीं कर सका।

'चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना’ स्टार पेरडोमो की दुर्घटना में मौत

'चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना' और 'जेन वी' में अपनी प्रमुख भूमिकाओं के लिए मशहूर चांस पेरडोमो की एक मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई है। वह 27 वर्ष के थे। उनके प्रतिनिधियों ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि दुर्घटना में कोई और शामिल नहीं था। पेरडोमो वेब सीरीज 'चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना' में सबरीना (किरनान शिपका) के चचेरे भाई एम्ब्रोस स्पेलमैन की भूमिका निभाकर चर्चाओं में आए थे।

बाइडन का हाथ-पैर बंधा फोटो इस्तेमाल कर विवादों में घिरे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो चुका है। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव प्रचार वाहन पर राष्ट्रपति जो बाइडन की हाथ-पैर बंधी एक तस्वीर को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तस्वीर से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विवादास्पद तस्वीर में बाइडन पिकअप के पीछे बंधे हुए दिखाए गए हैं। ट्रंप का दावा है कि यह फुटेज एनवाईपीडी अधिकारी जोनाथन डिलर की उपस्थिति के दौरान लॉन्ग आइलैंड पर ली गई थी। 

'ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी' पर अमेरिका में सियासी भूचाल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 31 मार्च को ‘ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ घोषित करने के कारण कई आलोचनाओं का सामना कर पड़ रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेमे ने ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक पंथ को मानने वाले बाइडन पर धर्म के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा, हम जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान दल और व्हाइट हाउस से मांग करते हैं कि वह अमेरिका के उन लाखों कैथोलिक और ईसाइयों से माफी मांगे, जो मानते हैं कि केवल एक बात का जश्न मनाने का दिन है और वह है यीशु मसीह का पुनर्जीवित होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed