फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US India Pakistan Politics Crime and Global events

World Updates: बलूचिस्तान में चार ट्रक ड्राइवरों की हत्या; US संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश

Wed, 14 May 2025 10:42 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US India Pakistan Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

अशांत बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार ट्रक चालकों की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रक ड्राइवरों का पिछले सप्ताह क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग से अपहरण कर लिया गया था। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि ट्रक ड्राइवरों के शव मंगलवार रात को क्वेटा से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में नोश्की के गलांगूर इलाके में मिले। उन्होंने बताया कि ईरान से एलपीजी का परिवहन करते समय ड्राइवरों का अपहरण कर लिया गया। हथियारबंद लोगों ने क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग पर अहमदवाल क्षेत्र में उनके ट्रकों को रोका और उन्हें अपने साथ ले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शवों के बारे में सूचना दी। जिनकी बाद में पहचान पंजाब प्रांत के रहीमयार खान और पाकपट्टन से अपहृत ट्रक चालकों के रूप में हुई। अस्पताल प्रशान के मुताबिक चारों व्यक्तियों की मौत नजदीक से गोली मारे जाने के कारण हुई।

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक सांसद ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया
डेमोक्रेटिक सांसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को एक अमेरिकी सांसद ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया। मिशिगन से सांसद थानेदार ने कहा कि अमेरिका में एक अप्रवासी के रूप में वह ट्रंप की अराजकता से अपने संविधान और संस्थानों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। उनके प्रस्ताव में रिपब्लिकन राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के सात अनुच्छेद शामिल हैं। सांसद ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पहले दिन से ही अपराध कर रहे हैं। रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, कांग्रेस से सत्ता छीनना, DOGE में एक गैरकानूनी कार्यालय बनाना, प्रथम संशोधन अधिकारों का उल्लंघन करना, उचित प्रक्रिया की अनदेखी करना।
विज्ञापन


ताइवान ने चीन को दिखाई आंखें
ताइवान ने एक बार फिर चीन को आंखें दिखाते हुए लैंड सोर्ड मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण करने से पहले ताइवान ने एक अन्य मिसाइल सिस्टम HIMARS का भी सफल परीक्षण किया था। लैंड सोर्ड मिसाइल हवाई खतरों से निपटने में सक्षम है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि चीन और ताइवान में तनाव जारी है और चीन के कई लड़ाकू विमान आए दिन ताइवान के सीमा क्षेत्र के आसपास उड़ान भरकर उकसावे वाली कार्रवाई करते रहते हैं। इसके जवाब में ताइवान भी अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलूचिस्तान की कशिश पहली हिंदू सहायक आयुक्त
 पाकिस्तान की कशिश चौधरी बलूचिस्तान में सहायक आयुक्त बनने वाली पहली हिंदू महिला बन गई हैं। नौशिकी निवासी कशिश ने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की है। वह  राजधानी क्वेटा में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मिलीं। कशिश ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह महिला सशक्तीकरण, अल्पसंख्यकों के उत्थान और बलूचिस्तान के विकास के लिए काम करना चाहती हैं।  

कान्स में यूक्रेन की तीन फिल्में
फ्रांस के कान्स शहर में 78वें कान फिल्म महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को हुई। मंगलवार को जूलियट बिनोचे की ‘जूरी’ का अनावरण किया गया। यूक्रेन के समर्थन में तीन फिल्मों के प्रदर्शन और रात्रिकालीन शुरुआती फिल्म अमेली बोनिन की फ्रेंच रोमांस ‘लीव वन डे’ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अगले 12 दिनों में कान कई फिल्मों की मेजबानी करेगा, जिनमें ‘मिशन : इम्पॉसिबल – द फाइनल रिकोकिंग’, स्पाइक ली की ‘हाईएस्ट 2 लोएस्ट’ और एरी एस्टर की ‘एडिंगटन’ शामिल हैं। पुरस्कार में 22 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।  
 

प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे भारत व फिजी, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध
केंद्रीय विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने फिजी में 146वें गिरमिट दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद फिजी के पीएम सिटिवेनी राबुका से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों और सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की। मार्गेरिटा ने कहा, पीएम राबुका के साथ प्रमुख क्षेत्रों में भारत-फिजी द्विपक्षीय सहयोग गहरे करने पर जोर दिया। मार्गेरिटा ने गिरमिटिया लोगों की विरासत की प्रशंसा की।  

राष्ट्रपति रातू से साझा मूल्यों पर वार्ता
विदेश व कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने फिजी के राष्ट्रपति रातू नाइकामा से मिलकर दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और साझा मूल्यों के बंधन को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने 1879 में भारतीय श्रमिकों को गन्ने के बागानों में काम करने के लिए यहां लाने और उसके बाद से अब तक चले विकासक्रम पर भी चर्चा की।
 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुक्त व्यापार संकट में : डब्ल्यूटीओ
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवेला ने मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगारू इशिबा से मुलाकात की। इस दौरान इवेला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मुक्त व्यापार संकट में है। डब्ल्यूटीओ महानिदेशक ने इशिबा से कहा कि खुले बाजारों में अग्रणी होने के नाते उन्हें जापान से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने तेजी से बदलते शुल्क एवं अन्य नीतियों के साथ विश्व वाणिज्य को बाधित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, व्यापार वर्तमान में बेहद चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहा है और यह काफी कठिन है। जापान के विदेश मंत्रालय ने उनके हवाले से कहा, हमें इस संकट का इस्तेमाल हमारे सामने मौजूद चुनौतियों को हल करने के मौके के रूप में करना चाहिए और व्यापार में नए रुझानों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के अग्रणी ’ के तौर पर जापान को डब्ल्यूटीओ को बनाए रखने, मजबूत करने तथा बेहतर बनाने में मदद करनी चाहिए।  

जर्मनी ने दक्षिणपंथी 'किंगडम ऑफ जर्मनी' समूह पर प्रतिबंध लगाया 
जर्मन सरकार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए दक्षिणपंथी संगठन "किंगडम ऑफ जर्मनी" पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, कई राज्यों में छापेमारी कर इसके चार नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गृहमंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने इस समूह पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि इसके सदस्यों ने यहूदी विरोधी साजिशों का इस्तेमाल करके सत्ता पर अपने दावों को पुख्ता किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

डोब्रिंड्ट ने कहा कि इस संगठन के सदस्यों ने हमारे देश में एक 'काउंटर-स्टेट' बनाया है और आर्थिक आपराधिक ढांचे का निर्माण किया है। हम उन लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे जो हमारी स्वतंत्र लोकतांत्रिक बुनियादी व्यवस्था पर हमला करते हैं। यह समूह देश के तथाकथित रीच सिटिजन या रीच्सबर्गर आंदोलन का हिस्सा है। इसका दावा है कि ऐतिहासिक जर्मन रीच देश में अभी भी मौजूद है और यह मौजूदा लोकतांत्रिक सरकार या इसकी संसद, कानूनों और अदालतों को मान्यता देने से इनकार करता है। इसके सदस्य कर या जुर्माना देने से भी इनकार करते हैं।

सिगरेट की डिब्बी पर ऊंगलियों के निशान से 50 साल बाद पकड़ा गया हत्यारोपी

अमेरिका में करीब 50 साल बाद एक हत्या के आरोपी को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। दरअसल साल 1977 में कैलिफोर्निया की एक महिला जीनेट राल्सटन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जीनेट का शव उसकी कार की सीट से बरामद हुआ था। अब इस मामले में ओहायो के जेफरसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल जीनेटे के शव के पास कार से एक सिगरेट की डिब्बी मिली थी, जिस पर हत्यारोपी के ऊंगलियों के निशान थे। जीनेट की हत्या के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बीते दिनों कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एफबीआई के अपडेट डेटा से फिंगर प्रिंट मैच करने की मांग की। इसी मैचिंग के दौरान ओहायो के जेफरसन के फिंगर प्रिंट सिगरेट के डिब्बे पर मिले फिंगर प्रिंट से मैच कर गए, जिसके बाद जेफरसन को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मध्य फिलीपीन में ज्वालामुखी विस्फोट

मध्य फिलीपीन में मंगलवार को एक अशांत ज्वालामुखी में धमाके के बाद उसकी राख करीब साढ़े चार किलोमीटर ऊपर तक उड़ी और धुएं का गुबार आसमान पर छाया और दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया। इससे तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप निगरानी संस्थान ने भूकंपीय और इन्फ्रासाउंड आंकड़ों के आधार पर कहा कि कानलाओन ज्वालामुखी के शिखर पर मध्यम स्तर का विस्फोट हुआ। नीग्रोस द्वीप पर दक्षिण-पश्चिम में कम से कम नौ गांवों में ज्वालामुखी की राख फैल गई, लेकिन किसी के घायल होने या क्षति की खबर नहीं है। 2,435 मीटर ऊंचा यह ज्वालामुखी 24 अति सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।  
 

माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में चढ़े चालीस पर्वतारोही
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ पर बुधवार को 40 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई की। ‘सेवेन समिट ट्रैक’ के निदेशक थानेश्वर गुरगैन ने बताया कि इन लोगों में नेपाल के साथ-साथ विदेशी भी शामिल थे। इस अभियान में 12 शेरपा समेत 22 पर्वतारोही शामिल थे। ये 12 शेरपा अभियान के आयोजक ‘सेवेन समिट ट्रैक’ से संबंधित थे। समूह में आठ चीनी नागरिक, एक अमेरिकी नागरिक और एक जापानी नागरिक के अलावा 12 पर्वतारोही गाइड शामिल थे। इसी तरह, ‘8के एक्सपेडिशंस’ से सात शेरपाओं समेत 18 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। ‘8के एक्सपेडिशंस’ के प्रबंध निदेशक लकपा शेरपा के अनुसार, रिकॉर्डधारक सानू शेरपा दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची चोटियों में से 14 पर दो बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह ‘माउंट एवरेस्ट’ पर चढ़ने वाले नेपाली शेरपाओं में से एक हैं। लकपा ने बताया कि इस बार शिखर पर पहुंचने वाले अन्य पर्वतारोहियों में चेक गणराज्य के दो और यूक्रेन के छह पर्वतारोही शामिल थे। इस बार अधिक पर्वतारोही सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं और लगभग 450 पर्वतारोहियों ने इस शिखर पर चढ़ने के लिए अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed