फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world News And Update Ukraine famous writer Victoria killed in Russian attack

World News: रूस के हमले में यूक्रेन की मशहूर लेखिका विक्टोरिया की मौत, पढ़िए दुनिया की तमाम अहम खबरें

Tue, 04 Jul 2023 05:03 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 05:03 AM IST
सार

यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूस के मिसाइल हमले में मशहूर लेखिका विक्टोरिया अमेलिना की मौत हो गई। विक्टोरिया 27 जून को काम में एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी। तभी रूसी मिसाइल वहां गिरी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
world News And Update Ukraine famous writer Victoria killed in Russian attack
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विध्वंसक पोत नानिंग की अगुवाई में रविवार को चीनी नौसेना का एक बेड़ा पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया के तट पर पहुंचा। चीन लंबे समय से इस क्षेत्र में अपना सैन्य दबदबा बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी पहल के तहत 2017 में जिवली ओं राज्य अड्डा बनाया है। नाइजीरियाई नौसेना ने समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने और गिनी की खाड़ी में स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। 

विज्ञापन

एस्ट्राजेनेका की लंग कैंसर की दवा उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी
लंग कैंसर की दवा डेटोपोटामैव डेरक्सटेकन परीक्षणों में उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। इसकी वजह से कंपनी के शेयर मूल्य में एक दिन में ही 5 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, एस्ट्राजेनेका का दावा है कि परीक्षण में दवा ने अंतिम चरण में कैंसर के फैलने की गति को धीमा किया है। जापानी कंपनी वाइची सक्यो के साथ मिलकर बनाई गई दवा को लेकर एस्ट्राजेनेका ने दावा किया था जिन रोगियों में उपचार के बाद भी नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर लौट आता है, उनके लिए मानक कीमोथेरेपी की तुलना में यह दावा ज्यादा प्रभावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी हमले में मशहूर लेखक विक्टोरिया अमेलिना की मौत
यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूस के मिसाइल हमले में मशहूर लेखिका विक्टोरिया अमेलिना की मौत हो गई। विक्टोरिया 27 जून को काम में एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही थी। तभी रूसी मिसाइल वहां गिरी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 61 लोग घायल हो गए। हमले में विक्टोरिया को गहरी चोटें आई थी। रविवार को उनका निधन हो गया। विक्टोरिया लगातार रूसी हमलों और युद्ध अपराधों के बारे में लिख रही थी। 

विज्ञापन

रूस ने यूक्रेनी बच्चों को बचाया
रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष में रूसी सेना ने 7 लाख से ज्यादा यूक्रेनी बच्चों को बचाया है, जो अब भी रूस की शरण में हैं। यहां इन बच्चों का पूरा खयाल रख रहा है। रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरेशन काउंसिल में एनस्राष्ट्रीय समिति के प्रमुख ग्रिगोरी करासिन ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन के हमलों से बचाए गए इन बच्चों को रूस में सुरक्षित ठिकानों पर रखा गया है। 

विद्रोहियों के हमले में पाक सेना के मेजर सहित दो की मौत
बलोच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि तीन से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई आईएसपीआर ने बताया कि सेना को होशाब इलाके में बलोच विद्रोहियों की गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर एक मेजर के नेतृत्व में सेना की एक टुकड़ी विद्रोहियों से निपटने के लिए भेजी गई। इसी दौरान विद्रोहियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके अलावा आईईडी धमाका भी किया, जिससे एक मेजेर रैंक के अधिकारी और एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई।

शादी समारोह के दौरान चलीं गोलियां, मामला दर्ज
ब्रिटेन के वोल्वरहॅप्टन में गुजराती एसोसिएशन के क्लब में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलने से अफरा- तफरी मच गई। हालांकि, गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गोलीबारी का कारण और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए शादी में शामिल लोगों से मदद मांगी है। घटना वेस्ट मिडलैंड क्षेत्र के वोल्वर हॅप्टन इलाके की है, जहां शनिवार रात को गुजराती क्लब में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गोलियां चलाई।

आतंकी ठिकानों पर इस्राइल का ड्रोन से हमला, 8 की मौत
इस्राइली सेना ने सोमवार सुबह वेस्ट बैंक में आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए। सेना का दावा है कि हमले में 8 आतंकी मारे गए हैं। वहीं फिलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि हमले में आम लोग भी चोटिल हुए हैं। इस्राइल सेना के इस अभियान को पिछले दो दशक में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे पहले इस्राइली सैनिक सोमवार की सुबह जेनिन शरणार्थी शिविर में घुसे, इसके बाद पूरे इलाके को सैनिकों ने घेर लिया और ड्रोन से बम बरसाए गए। रात में हुए अभियान में 2000 सैनिक शामिल हुए।

बाढ़ से चीन में 10 हजार व जापान में 3.6 लाख विस्थापित
चीन में भारी बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि राजधानी बीजिंग में भीषण गर्मी पड़ रही है। बाढ़ की वजह से 10 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। उधर, जापान के कुमामोटो में भारी बारिश और भूस्खलन के के कारण हजारों लोगों को अपने घर खाली करने का आग्रह किया गया है। जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्यूशू क्षेत्र में यमातो में नदी पर बना पुल ढह गया। कुमामोटो में लगभग 3,60,000 लोगों के लिए निकासी आदेश जारी किए गए हैं।


 

 

भारतवंशी बुजुर्ग मरीज की हत्या में महिला को जेल
ब्रिटेन के एक अस्पताल में भारतीय मूल की एक बुजुर्ग मरीज विद्या कौर (83) की हत्या का दोष साबित होने पर एक महिला फिलोमेना विल्सन (56) को सात साल कैद की सजा सुनाई गई। विल्सन जनवरी 2021 में बर्मिंघम के सिटी अस्पताल में इलाज करा रही थी। इस दौरान उसने भारतीय मूल की मरीज विद्या कौर पर अकारण हमला कर दिया था। विद्या भी वहां अपना इलाज करा रही थीं। हमले में बुजुर्ग महिला के सिर में चोट आई थी। इस कारण कुछ हफ्ते बाद उनकी मौत हो गई थी।

बच्चों को बचाने में डूब गया आंध्र का इंजीनियर
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक समुद्र तट पर अपने बच्चों को बचाने के प्रयास में आंध्र प्रदेश का सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. वेंकट राजेश कुमार (42) डूब गया। उसके परिवार ने सोमवार को कहा, हादसा भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे हुआ। राजेश कुमार राज्य के बापटला जिले के अडांकी मंडल के रहने वाले थे और अमेरिका में एक स्टार्टअप में काम करते थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फ्लोरिडा के ब्रिज 7वाटर कम्युनिटी में रह रहे थे। राजेश और उनका परिवार फ्लोरिडा के जैक्सनविले बीच पर गए थे। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे समुद्र में काफी अंदर चले गए हैं, तो वे उनके पीछे भागे और उन्हें बचाने में कामयाब रहे। इसी बीच वे एक बड़ी लहर के चपेट में आ गए।

अमेरिका में भारतवंशी वकील ने ग्राहकों से ठगे 50 लाख डॉलर
अमेरिकी में भारतीय मूल के वकील अभिजीत दास पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर 50 लाख डॉलर हड़पने का दोषी ठहराया गया है। दास अमेरिकी संसद के लिए भी चुनाव लड़ चुके हैं। बोस्टन की संघीय जूरी के आदेश पर दास पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मैसाचुसेट्स के तीसरे कांग्रेसनल जिले में दास को धोखाधड़ी के 10 मामलों में दोषी ठहराया गया है। दास ट्रोका ग्लोबल एडवाइजर्स नामक एक सलाहकार फर्म के प्रधान प्रबंधक थे। उन्होंने मई 2020 में कंपनी का बोस्टन और न्यूयॉर्क कार्यालय खोला। इसी दौरान दास ने भारत की एक कंपनी को कानूनी प्रतिनिधित्व और एस्क्रो सेवाएं प्रदान करना शुरू किया। 


 

बेहद कड़ी शर्तों पर मिला है पाक को आईएमएफ से लोन
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 3 अरब डॉलर का ऋण को मंजूरी मिल गई। यह रकम लेते ही पाकिस्तान आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार हो जाएगा। पाकिस्तान को इस ऋण से जहां कुछ समय के लिए राहत जरूर मिलेगी, लेकिन पाकिस्तानी जनता और सेना को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। असल में आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने कई कड़ी शर्तें रखी हैं, जो पाकिस्तान को बिना देरी के पूरी करनी होंगी, इसके बाद ही पाकिस्तान को कर्ज की यह रकम मिलेगी। इन शर्तों में पहली शर्त ऊर्जा क्षेत्र की सब्सिडी खत्म करते हुए इस क्षेत्र से कर वसूली को 10 फीसदी तक बढ़ाने के लिए कहा है। इस शर्त को पूरा करने के लिए पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल के दाम 40 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। क्योंकि, पाकिस्तान फिलहाल ईंधन पर 30 फीसदी सब्सिडी दे रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed