{"_id":"5f11084c642bd36428751bf7","slug":"world-largest-telescope-will-not-be-started-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष नहीं होगी दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप को बनाने की शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस वर्ष नहीं होगी दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप को बनाने की शुरुआत
Fri, 17 Jul 2020 07:41 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, होनोलूलू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, होनोलूलू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jul 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
largest telescope
- फोटो : twitter@tmt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई पर्वत पर दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप बनाने की योजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि कम से कम अगले वर्ष तक यह निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। टीएमटी इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी के उपाध्यक्ष गॉर्डन स्क्वायर्स ने ‘हवाई न्यूज नाउ’ को बताया कि कोरोना वायरस की वजह से इस पर काम शुरू करने के लिए स्थिति जटिल और असुरक्षित है।
विज्ञापन
स्क्वायर्स ने कहा, वैश्विक महामारी और सर्दी जैसे कारणों के चलते ऐसा लगता है कि अभी इसमें समय लगेगा, लेकिन इतना भी समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू करने की तैयारी में कम से कम तीन महीने का समय लगता लेकिन अब अमेरिका से उपकरण और कर्मी लाने में कम से कम दोगुना समय चाहिए।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया और कनाडा के विश्वविद्यालयों के एक समूह ने चीन, भारत और जापान के भागीदारों के साथ मिलकर पर्वत शिखर पर तीस मीटर का टेलीस्कोप बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन