फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Health Organisation says lockdown is not enough to eradicate coronavirus pandemic from world

डब्ल्यूएचओ ने कहा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केवल लॉकडाउन नहीं है काफी

Thu, 26 Mar 2020 03:00 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 26 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
World Health Organisation says lockdown is not enough to eradicate coronavirus pandemic from world
तेदरस एदमन गिब्रेसस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक तेदरस एदमन गिब्रेसस का कहना है कि बहुत से देशों द्वारा लागू किया गया लॉकडाउन कोविड-19 से लड़ने के लिए काफी नहीं है। बुधवार को उन्होंने कहा कि केवल ऐसा करना दुनिया से कोरोना वायरस की महामारी को मिटाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

विज्ञापन


तेदरस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने के लिए, कई देशों ने लॉकडाउन जैसे उपाय किए हैं। लेकिन अपने दम पर, ये उपाय महामारी को रोकने के लिए काफी नहीं हैं। हम सभी देशों का आह्वान करते हैं कि इस समय का उपयोग कर नोवल कोरोना वायरस पर हमला करें। आपको इसके लिए दूसरे उपाय भी सोचने होंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से घर पर रहने और जनसंख्या की गतिविधि को बंद करने से स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव कम करने को कहा। मगर अपने दम पर ये उपाय वायरस से निपटने के लिए काफी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हम उन सभी देशों का आह्वान करते हैं जिन्होंने तथाकथित लॉकडाउन उपायों किए हैं, वह इस समय का उपयोग वायरस पर हमला करने के लिए करें। आपको दूसरे उपाय ढूंढने होंगे। सवाल यह उठता है कि आप कैसे इसका इस्तेमाल करेंगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण और उपचार के उपायों को मजबूत करते हुए तेदरस ने कहा, 'आक्रामक सामाजिक और आर्थिक प्रतिबंधों से बाहर निकलने, अलग करने, परीक्षण करने, उपचार करने और ट्रेस करने के लिए न केवल सबसे अच्छे और सबसे तेज तरीके हैं बल्कि  यह खुद को बचाने का भी बेहतर तरीका है।'

दुनियाभर में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,14,179 हो गई है और 18,440 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी दैनिक कोरोना वायरस की (कोविड-19) स्थिति रिपोर्ट में कही।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अगले 21 दिनों तक संपूर्ण देशबंदी (लॉकडाउन) की घोषणा की है। जिससे कि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। भारत पहले ही अपनी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को बंद कर चुका है। इससे पहले चीन, इटली जैसे देश खुद को लॉकडाउन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed