फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wolf cukier discovered New planet on third day of internship at NASA

नासा में इंटर्नशिप के तीसरे दिन ही 17 साल के कुकियर ने खोज डाला नया ग्रह

Sun, 12 Jan 2020 06:10 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jan 2020 06:10 AM IST
सार

  • 17 साल के कुकियर का कारनामा देख वैज्ञानिक हैरान
  • 1300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित तारामंडल में मौजूद
  • 6.9 गुना बड़ा है पृथ्वी से यह ग्रह

विज्ञापन
Wolf cukier discovered New planet on third day of internship at NASA
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमेरिका के 17 साल के एक किशोर ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में वो कारनामा कर दिखाया जिसे करने के लिए बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क के रहने वाले वॉल्फ कुकियर ने नासा में इंटर्नशिप के तीसरे दिन ही ब्रह्मांड में एक नवीन ग्रह की खोज कर डाली। 

विज्ञापन


ग्रह अंतरिक्ष के टीओआई 1338 नाम के बाइनरी स्टार सिस्टम में खोजा गया है, जो पृथ्वी से 1300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक तारामंडल में मौजूद है। अब यह इस सिस्टम का एकमात्र ज्ञात ग्रह है। ग्रह पृथ्वी से 6.9 गुना बड़ा है और अपने सूर्य के बैहद करीब है।
विज्ञापन


नासा के मुताबिक, कुकियर अंतरिक्ष एजेंसी के मैरीलैंड स्थित गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में इंटर्नशिप के लिए चयनित हुए। उन्होंने यहां पहुंचने के तीसरे दिन ही ट्रांसिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (टेसा) के जरिये ग्रह की खोज कर डाली। कुकियर ने कहा, जब मैं खोज कर रहा था तो मुझे अंतरिक्ष में तारों का एक गुच्छा दिखा, जहां ग्रह होने के संकेत थे। मुझे यह सत्यापित करने में कुछ घंटे लगे कि यह बोनाफाइड ग्रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 में से 1 खोजा
कुकियर ने कहा कि अंतरिक्ष के उस हिस्से में मुझे 100 चमकीली चीजें दिखीं। उन में से मैंने प्रत्येक पर काम किया और पाया कि यहां एक ग्रह मौजूद है। 100 में से एक की चमक बिल्कुल अलग थी और इससे मैं समझ चुका था कि वह ग्रह हो सकता है। मैंने उस पर कई घंटों तक काम किया और निष्कर्ष निकाला कि वह एक ग्रह ही है। बाद में मेरे वरिष्ठों ने भी मेरी खोज पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed