फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wikileaks Founder Julian Assange Released from British Jail Plead Guilty In Deal With US

Julian Assange: ब्रिटिश जेल से बाहर आए असांजे, अमेरिका से हुए समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया लौटने का रास्ता साफ

Tue, 25 Jun 2024 07:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Jun 2024 07:43 AM IST
सार

विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार दावा किया कि जूलियन असांजे अब आजाद हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। वे स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह अमेरिका पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Wikileaks Founder Julian Assange Released from British Jail Plead Guilty In Deal With US
julian assange - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका ब्रिटिश जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, वे अमेरिका के साथ समझौते के तहत आरोप कबूल करने को तैयार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया। अब उनके वापस अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया कि असांजे अमेरिकी अदालत में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का आरोप मानने को तैयार हो गए हैं। इसके बदले उन्होंने अपनी रिहाई की मांग की थी। ऐसे में कोर्ट में अपना जुर्म कबूल करते ही वर्षों पुराने कानूनी ड्रामे पर भी ब्रेक लग गया। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेज के मुताबिक, असांजे राष्ट्रीय रक्षा से जुड़ी जानकारी पाने और उसे फैलाने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे। असांजे अब तक ब्रिटेन में हिरासत में थे। 
विज्ञापन


असांजे ने ब्रिटेन छोड़
विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार दावा किया कि जूलियन असांजे अब आजाद हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। वे स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह अमेरिका पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
52 साल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे पर अमेरिकी सरकार ने 2010 में इराक और अफगानिस्तान में जंग से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने में उनकी भूमिका का आरोप लगाया था। असांजे पर जासूसी के 17 आरोप और उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कम्प्यूटर के दुरुपयोग का एक आरोप था। असांजे ने सात साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। इसके बाद पिछले पांच साल उन्होंने ब्रिटेन की जेल में बिताए। 


ऐसे लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया 
बताया जा रहा है कि असांजे को 62 महीने की जेल तक की सजा हो सकती है। हालांकि, असांजे ने ब्रिटेन की जेल में करीब पांच साल यानी 60 महीने बिताए हैं तो इससे उनकी सजा पूरी मानी जाएगी। ऐसे में वह अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed