{"_id":"5f051eded2dbf707f14c4776","slug":"who-says-bubonic-plague-is-not-high-risk-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च जोखिम नहीं है चीन में बुबोनिक प्लेग: डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उच्च जोखिम नहीं है चीन में बुबोनिक प्लेग: डब्ल्यूएचओ
Wed, 08 Jul 2020 06:51 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि चीन में बुबोनिक प्लेग का अच्छी तरह से प्रबंधन हो रहा है और इसे उच्च जोखिम नहीं माना जा रहा है। इस बाबत इनर मंगोलिया के चीनी क्षेत्र स्थित बयानुर शहर के एक अस्पताल में संदिग्ध मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
पिछले नवंबर में वहां के लोगों में प्लेग के चार मामले पाए गए थे, जिनमें दो न्यूमोनिक प्लेग और एक जानलेवा मामला भी शामिल था। डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने जेनेवा में कहा, हम चीन में होने वाले प्रकोपों की निगरानी कर रहे हैं। हम इसे चीनी अधिकारियों और मंगोलियाई अधिकारियों के साथ मिलकर देख रहे हैं। फिलहाल हम इसे उच्च जोखिम वाला नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन