फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Kamala Harris, Joe Biden choice for vice-president post of united states of america

कौन हैं कमला हैरिस, जिन्हें जो बिडेन ने उपराष्ट्रपति पद का दावेदार बनाया है

Wed, 12 Aug 2020 09:48 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 12 Aug 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Who is Kamala Harris, Joe Biden choice for vice-president post of united states of america
डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस को चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार - फोटो : joebiden.com

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। अगर हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी।
विज्ञापन


हैरिस (55) के पिता अफ्रीकी और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन चेन्नई की रहने वाली थीं।

कमला हैरिस की मां कैंसर पर शोध कर रही थीं और साल 2009 में उनकी मौत हो गई। कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले थे, जो स्टैमफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। कमला हैरिस के माता-पिता तभी अलग हो गए थे, जब कमला और उनकी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं।

कौन हैं कमला हैरिस?

Who is Kamala Harris, Joe Biden choice for vice-president post of united states of america
कमला हैरिस - फोटो : joebiden.com

कमला हैरिस दो बार अटॉर्नी जनरल रहीं और फिर 2017 में वो सांसद बनीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। सीनेटर के तौर पर वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुखर रही हैं। हालांकि, विदेश नीति पर उन्होंने ट्रंप का समर्थन भी किया है।

अमरीका की दोनों प्रमुख पार्टियों ने आज तक किसी अश्वेत महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया है और आज तक कोई अमरीकी महिला राष्ट्रपति का चुनाव नहीं जीत सकी है।

कैलिफोर्निया की सांसद कमला हैरिस एक समय जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनौती दे रहीं थीं। राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद उनके नाम की चर्चा हमेशा से हो रही थी कि जो बिडेन उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी उम्मीदवार चुनेंगे।
 

ओबामा ने सराहा लेकिन ट्रंप ने किया विरोध

Who is Kamala Harris, Joe Biden choice for vice-president post of united states of america
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस के चुने जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि यह देश के लिए अच्छा दिन है। उन्होंने अपना पूरा करियर देश के संविधान की रक्षा में बिताया है। जो बिडेन ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

इसके साथ ही स्पीकर नैंसी पेलोसी और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी कमला हैरिस को बिडेन का मजबूत पार्टनर बताया है। पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एक करेंगे।

हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बिडेन और कमला हैरिस के साथ आने पर निराशा जताई है और कहा कि दोनों अमरीका के लिए गलत हैं। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस ने प्राइमरी चुनाव में बहुत खराब प्रदर्शन किया था। इसलिए मुझे थोड़ी हैरत हो रही है कि बिडेन ने उन्हें क्यों चुना।

कमला हैरिस के जो बिडेन के साथ रिश्ते

Who is Kamala Harris, Joe Biden choice for vice-president post of united states of america
कमला हैरिस - फोटो : joebiden.com

जो बिडेन और कमला हैरिस के रिश्ते दिलचस्प रहे हैं। जो बिडेन के बेटे बियू और कमला हैरिस अच्छे दोस्त हैं और बियू डेलावेयर के अटॉर्नी जनरल रहे हैं। इसके अलावा कमला हैरिस कई मौकों पर जो बिडेन की आलोचना कर चुकी हैं। पिछले साल जो ने इस पर हैरानी भी जताई थी।

भारतीय अमेरिकियों और अश्वेतों के प्रति अच्छे संबंध
कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैका के होने के चलते उनकी दोनों समुदाय में अच्छी पकड़ है। अमेरिकी में अश्वते व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से देश में अश्वेतों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें अपनी ओर खींचना चाहती है।

प्राइमरी चुनावों के दौरान कमला ने एक आलेख लिखा था, जिसमें उन्होंने खुद के अश्वेत होने पर गर्व जताया था। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की भी तारीफ की थी। उन्होंने मसाला डोसा बनाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed