नासा फेलो से कैसे बना गनमैन?: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग के आरोपी की कहानी, साजिश पर अभी भी सस्पेंस
वॉशिंगटन में ट्रंप कार्यक्रम के दौरान फायरिंग के आरोपी कोल टॉमस एलन की पहचान सामने आई है। वह नासा से जुड़ा रहा और शिक्षक भी बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उसके बैकग्राउंड की पड़ताल कर रही हैं।
विस्तार
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के बीच मची अफरा-तफरी के बाद अब संदिग्ध की पहचान भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में लिया गया शख्स कोल टॉमस एलन है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह होटल में मौजूद था और अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बॉलरूम की ओर बढ़ा, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। हालांकि समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने उसे काबू में कर लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
नासा से जुड़ा रहा, शिक्षक के तौर पर भी काम
31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार, वह मैकेनिकल इंजीनियर और कंप्यूटर साइंस का छात्र रह चुका है। 2014 में एलन ने नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लिया था। ऑनलाइन प्रोफाइल्स के मुताबिक, उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी और बाद में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया। इसके अलावा, वह पार्ट-टाइम शिक्षक के तौर पर भी काम कर चुका है।
होटल में घुसकर बॉलरूम की ओर बढ़ा
घटना शनिवार रात वॉशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर हुई, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम में शामिल थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सुरक्षा जांच बिंदु को पार करने की कोशिश कर रहा था और बॉलरूम की ओर बढ़ रहा था, जहां करीब 2500 लोग मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू थे। जैसे ही वह सुरक्षा चेकपॉइंट से आगे बढ़ा, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे रोक लिया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक अधिकारी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित है।
यहां पढ़ें ट्रंप पर हमले से जुड़ी अन्य खबरें:-
- लिंकन से ट्रंप तक: अमेरिका में राष्ट्रपतियों पर हमले का खूनी इतिहास; चार की पद पर रहते हुई हत्या; जानिए सबकुछ
- Attack on Trump: पहले भी हो चुका है ट्रंप पर जानलेवा हमला, पेंसिलवेनिया की रैली में कान को छूकर निकली थी गोली
- US Hilton Hotel Shooting: 'टेबल के नीचे छिपे लोग', चश्मदीद ने बताया- चंद सेकंड में बदला माहौल; देखें VIDEO
- 45 साल बाद हिल्टन होटल में चली गोलियां: पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड पर हमला; कैसे ये होटल बना दहशत का अड्डा?
- US Hilton Hotel Shooting LIVE: 'प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाया जाता है', गोलीबारी की घटना पर बोले ट्रंप
- Donald Trump: ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, रात्रिभोज में चलीं गोलियां; सुरक्षित निकाले गए अमेरिकी राष्ट्रपति
अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह एक लोन एक्ट का मामला लग रहा है। यानी आरोपी ने यह कदम अकेले उठाया। वॉशिंगटन डीसी की मेयर ने बताया कि आरोपी को अस्पताल ले जाकर उसकी जांच की जा रही है। अमेरिकी अटॉर्नी के अनुसार, आरोपी पर हिंसक अपराध के दौरान हथियार इस्तेमाल करने और संघीय अधिकारी पर हमला करने जैसे आरोप लगाए जाएंगे। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह एक बीमार व्यक्ति है- ट्रंप
घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आरोपी कई हथियारों से लैस था और उसे सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी से काबू में किया। उन्होंने कहा 'एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।' ट्रंप ने आरोपी को बीमार व्यक्ति बताते हुए कहा कि उसे पकड़ लिया गया है और उस पर जल्द ही कई आरोप लगाए जाएंगे। एफबीआई सहित कई एजेंसियां आरोपी के पूरे बैकग्राउंड की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षा चेकपॉइंट पर समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल, जांच जारी है और एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.