{"_id":"6ae20736f6fb05491502dfa5","slug":"spain-train-crash-government-blames-human-error-by-operator-what-led-to-collision-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन ट्रेन हादसा: ऑपरेटर की चूक या सिग्नलिंग प्रणाली की खराबी; दो हाई स्पीड ट्रेनें कैसे टकराईं?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन ट्रेन हादसा: ऑपरेटर की चूक या सिग्नलिंग प्रणाली की खराबी; दो हाई स्पीड ट्रेनें कैसे टकराईं?
Wed, 28 Oct 2026 08:01 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:01 PM IST
सार
स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है। सरकार ने हादसे के पीछे रेलवे ऑपरेटर की मानवीय चूक और सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी की आशंका जताई है। किस वजह से टकराईं ट्रेंने? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
स्पेन ट्रेन हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/सिविल गार्ड, स्पेन
विस्तार
स्पेन सरकार ने दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर के लिए 'रेलवे ऑपरेटर की संभावित मानवीय चूक' को जिम्मेदार ठहराया। यह हादसा देश के मध्य में स्थित टोलेडो प्रांत में हुआ। शुरुआती आकलन में मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इस खराबी ने हादसे में भूमिका निभाई होगी। हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इस टक्कर में मैड्रिड-सेविले मार्ग पर चलने वाली एक एवीई ट्रेन और एक इर्यो ट्रेन शामिल थीं। हादसे के कारण मैड्रिड से स्यूदाद रियल और आंदालुसिया को जोड़ने वाली रेल सेवाएं बाधित हो गईं।
सरकार के सूत्रों ने समाचार वेबसाइट ओकेदियारियो को बताया, मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के दौरान एडिफ (रेल ऑपरेटर) के एक ऑपरेटर की मानवीय चूक हादसे का संभावित कारण है।
विज्ञापन
यह सुरक्षा प्रणाली अपने आप (ऑटोमैटिक) काम करती है। लेकिन जब इसमें खराबी आती है, तो यह मैनुअल मोड में चला जाता है। इसी वजह से स्वचालित सुरक्षा प्रणाली के काम बंद करने पर ट्रेनें रुक गईं। इसके बाद इंसानी नियंत्रण में रेल सेवा फिर शुरू की गई। सरकार के सूत्रों के शुरुआती विश्लेषण के मुताबिक, इसी दौरान चूक हुई।
ये भी पढ़ें: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत की खबर; कैसे हुआ हादसा?
एक ट्रेन के पिछले डिब्बों में सफर कर रहे एक यात्री ने अखबार एल पाइस को बताया कि यात्रा शुरू होने के करीब 40 मिनट बाद उसे जोरदार झटका महसूस हुआ।
यह टक्कर टोलेडो प्रांत के मोरा, ऑर्गाज और उर्दा कस्बों के बीच 118 किलोमीटर के निशान पर हुई। हालांकि, हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। जांचकर्ताओं को यह पता लगाना होगा कि टक्कर से पहले क्या हुआ था। विशेषज्ञों को आशंका है कि एलजेडबी लेवल-2 स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण ऑपरेटरों को मैनुअल मोड अपनाना पड़ा होगा।
स्पेन में मैड्रिड-सेविले हाईस्पीड रेल लाइन का निर्माण 1980 के दशक में हुआ था। उसी समय एलजेडबी प्रणाली शुरू की गई थी। यह प्रणाली ट्रेनों की सुरक्षा और उन्हें नियंत्रित करने का काम करती है। हालांकि, अब यह प्रणाली काफी पुरानी हो चुकी है।
इस रेल लाइन को तकनीकी रूप से आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके तहत नया ईआरटीएमएस लेवल-2 सिस्टम लगाया जा रहा है। सिग्नलिंग और दूरसंचार ढांचे को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। रेलवे ऑपरेटर एडिफ ने कहा है कि यह काम पूरा होने के करीब है।
अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिग्नलिंग प्रणाली में खराबी कैसे आई। उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि किस वजह हादसा हुआ होगा। इसलिए, फिलहाल मानवीय चूक को केवल एक शुरुआती संभावित कारण बताया जा रहा है।
प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पडिया ने भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एक ट्रेन पटरी पर रुकी हुई क्यों दिखाई दे रही थी। जांचकर्ताओं को घटनाओं का पूरा क्रम पता लगाना होगा। जांचकर्ताओं को यह भी पता लगाना होगा कि क्या सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी और ऑपरेटर की चूक के कारण ही दोनों ट्रेनों की टक्कर हुई थी।
रेल लाइन पर क्या हुआ?
यह हादसा बुधवार सुबह टोलेडो प्रांत के उर्दा के पास हुआ। प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पडिया ने पुष्टि की कि मैड्रिड-सेविले रेल लाइन पर एक एवीई ट्रेन की इर्यो ट्रेन से टक्कर हुई।
स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई के मुताबिक, टक्कर के समय एक ट्रेन पटरी पर खड़ी दिखाई दे रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे ढलान से नीचे गिर गए। इसके बाद आपातकालीन सेवाओं की टीमें तेजी से घटनास्थल पर पहुंचीं।
पडिया ने कहा कि अधिकारी अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक ट्रेन क्यों रुकी हुई दिखाई दे रही थी और टक्कर कैसे हुई। इर्यो ट्रेन में 146 यात्री और एक शिशु सवार थे। वहीं, एवीई ट्रेन में 397 लोग सवार थे।
स्पेन के रेल नेटवर्क का संचालन करने वाली संस्था एडिफ ने हादसे से प्रभावित रेल मार्गों पर सेवाएं रोक दीं। इस दौरान बचाव और राहत कार्य जारी रहे।
स्पेन के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने इसे 'गंभीर रेल हादसा' बताया। सांचेज ने कहा, 'आपातकालीन सेवाएं प्रभावित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल पर काम कर रही हैं। वे इसमें शामिल सभी प्रशासनिक एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, एकजुटता और समर्थन है'।
कुछ ही महीनों में दूसरा बड़ा रेल हादसा
इस हादसे के बाद स्पेन में रेल सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। स्पेन का हाईस्पीड रेल नेटवर्क यूरोप के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। जनवरी में दक्षिणी स्पेन में एक और भीषण रेल हादसा हुआ था। इसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी।
यह 2013 के बाद देश की सबसे भीषण रेल दुर्घटना थी। वर्ष 2013 में सैंटियागो दे कोम्पोस्तेला के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस हादसे में 80 लोगों की मौत हुई थी।

‼️Accidente tren 🚨 La Guardia Civil ha desplegado en la zona personal de Seguridad Ciudadana de la provincia de Toledo, OMAC (Oficinas Móviles de Atención a la Ciudadanía) así como agentes del SEPRONA y de la Jefatura de Tráfico. ✔️ También se desplazan a la zona en este momento unidades de Seguridad Ciudadana de Ciudad Real y Albacete, de los Grupos de Reserva y Seguridad (GRS), del Servicio Aéreo, de drones, grupo de Caballería y el Equipo de Grandes Catástrofes del Servicio de Criminalística, del Servicio Cinológico y de Policía Judicial.
— Guardia Civil (@guardiacivil) October 28, 2026