US Hilton Hotel Shooting: 'टेबल के नीचे छिपे लोग', चश्मदीद ने बताया- चंद सेकंड में बदला माहौल; देखें VIDEO
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी रीना भारद्वाज ने बताया कि तेज आवाज के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम से बाहर निकाले गए।
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित प्रतिष्ठित हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान शनिवार रात अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम के बीचोंबीच एक तेज आवाज सुनाई दी और पूरे हॉल में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। प्रत्यक्षदर्शी और पत्रकार रीना भारद्वाज ने इस पूरी घटना का आंखों देखा हाल साझा करते हुए बताया कि यह पल बेहद अप्रत्याशित और तनावपूर्ण था।
रीना भारद्वाज के अनुसार 'बस कुछ ही मिनट पहले यहां पूरा माहौल सामान्य था, लेकिन अचानक एक तेज आवाज आई। पहले मुझे लगा कि शायद बर्तनों के टकराने की आवाज होगी। लेकिन कुछ ही सेकंड में सर्वर तेजी से अपनी ट्रे लेकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। तभी मुझे समझ आया कि कुछ ठीक नहीं है।' उन्होंने आगे बताया कि स्थिति बिगड़ते ही पूरा हॉल सतर्क हो गया और कई लोग अपनी-अपनी टेबल के नीचे झुककर सुरक्षित स्थान लेने लगे।
रीना भारद्वाज ने बताया जब लगा कि स्थिति थोड़ी नियंत्रण में है और उठना सुरक्षित है, तब मैंने देखा कि मंच पर सुरक्षा एजेंट्स लंबी बंदूकें लेकर मौजूद थे। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति (POTUS) को वहां से सुरक्षित बाहर ले जाया गया। उनके साथ उनके कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्य जैसे स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ और विटकॉफ को भी तेजी से बाहर निकाला गया।#WATCH | ANI Reporter Reena Bhardwaj’s exclusive report from White House Correspondent’s dinner.
विज्ञापन विज्ञापन
She says, "Just minutes ago, chaos erupted here in the ballroom at the Hilton in Washington. What I witnessed first hand was a loud sound first. To my mind it was probably clattering… pic.twitter.com/XJpXmYONbN — ANI (@ANI) April 26, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया वीडियो
अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप
कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे पूरे स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक हमलावर ने मौके पर गोलियां चलाई थीं। वहीं, एक अन्य चश्मदीद के अनुसार उन्होंने लगातार करीब 5 से 8 गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जैसे ही गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।
कार्यक्रम आयोजकों की ओर से केवल इतना कहा गया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कार्यक्रम को जल्द ही फिर से शुरू करने की योजना है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और जांच जारी है। इस घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को कुछ समय के लिए दहशत में डाल दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.