फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Assassination Attempts and Plot History Andrew Jackson James Garfield Donald trump and others

लिंकन से ट्रंप तक: अमेरिका में राष्ट्रपतियों पर हमले का खूनी इतिहास; चार की पद पर रहते हुई हत्या; जानिए सबकुछ

Sun, 26 Apr 2026 10:02 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Sun, 26 Apr 2026 10:02 AM IST
सार

US President Attacked: अमेरिका में राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों पर हमले कोई नई बात नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अब्राहम लिंकन और JFK तक कई नेताओं पर जानलेवा हमले हुए हैं। अमेरिका में ऐसे राष्ट्रपतियों की लंबी सूची है जिन पर गोली चलाई गई। 

विज्ञापन
US Presidential Assassination Attempts and Plot History Andrew Jackson James Garfield Donald trump and others
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राजनीति का इतिहास हिंसा की घटनाओं से अछूता नहीं रहा है। हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले ने एक बार फिर इस कड़वे सच को सामने ला दिया है कि अमेरिका में राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति पर हमले कोई नई बात नहीं है। देश के इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जब शीर्ष नेताओं को अपनी जान का जोखिम उठाना पड़ा।

विज्ञापन


हाल ही में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर के दौरान एक गोलीबारी की घटना सामने आई। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप पर यह हमला अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपतियों और पूर्व राष्ट्रपतियों पर हुए हमलों की लंबी सूची में एक और कड़ी है। देश ने कई बार अपने नेताओं को हिंसा का शिकार होते देखा है...
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंसिलवेनिया रैली में ट्रंप पर हो चुका था हमला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर 14 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान हमला हो चुका था। इस घटना में एक शूटर ने ऊंचाई वाली जगह से गोली चलाई थी, जिसमें ट्रंप के दाहिने कान के पास चोट लगी थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें:- 45 साल बाद हिल्टन होटल में चली गोलियां: पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड पर हमला; कैसे ये होटल बना दहशत का अड्डा?

ट्रंप ने उस समय कहा था कि गोली उनके कान को भेदते हुए निकल गई थी और उन्होंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का आभार जताया था। घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। इस हमले में हमलावर और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। एफबीआई ने बाद में हमलावर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू के रूप में की थी। हालांकि हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

1835 में पहली बार राष्ट्रपति पर हमले की कोशिश
अमेरिकी इतिहास में पहला बड़ा हमला साल 1835 में हुआ था। तब एक व्यक्ति  ने तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को मारने की असफल कोशिश की थी। घटना के वक्त जैक्सन एक अंतिम संस्कार में भाग लेने गए थे। तब उनपर दो बार फायरिंग की गई थी। हालांकि हवा में नमी के कारण दोनों बार बंदूक मिसफायर हो गई। राष्ट्रपति सुरक्षित बच गए थे। 

हमलावरों का पहला शिकार बने राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या का पहला सफल मामला 1865 में सामने आया। जब वहां गृहयुद्ध खत्म होने के बाद वाशिंगटन डी.सी. के फोर्ड थिएटर में एक प्रस्तुति के दौरान नाटक के अभिनेता और जॉन विल्क्स बूथ ने राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के सिर के पीछे गोली मार दी थी। इसके बाद बूथ घटनास्थल से भाग गया और जब कुछ हफ्तों बाद वर्जीनिया में उसे पकड़ लिया गया तो उसे गोली मार दी गई। गोली लगने के 12 घंटे के अंदर ही लिंकन की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- Attack on Trump: पहले भी हो चुका है ट्रंप पर जानलेवा हमला, पेंसिलवेनिया की रैली में कान को छूकर निकली थी गोली

1881 में जेम्स गारफील्ड को मारी गई गोली
इसके बाद इस तरह की दूसरी घटना जेम्स गारफ़ील्ड के साथ हुई।  साल 1881 में जुलाई माह में जब वे वाशिंगटन डी.सी. के एक रेलवे स्टेशन पर थे तब उनको गोली मार दी गई थी। हालांकि उनकी मौत तब नहीं हुई लेकिन वे ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सके और हमले के घावों के कारण कुछ महीनों बाद सितंबर में न्यू जर्सी में उनकी मौत हो गई। गारफील्ड को गोली मारने वाला उनका ही एक पूर्व समर्थक  चार्ल्स गुइटो था जो मानसिक बीमारी से पीड़ित था और गारफील्ड के प्रशासन में नौकरी नहीं मिलने से नाराज था। गुइटो को दोषी ठहराया गया और वर्ष के भीतर फांसी दे दी गई।

1901 में विलियम मैककिनले की हुई हत्या
अमेरिकी इतिहास के पन्नों में इस तरह का तीसरा मामला 1901 में विलियम मैककिनले की हत्या के रूप मे दर्ज है। उन्हें उनके दूसरे कार्यकाल के छह माह बाद एक सार्वजनिक प्रदर्शनी में जब वे जनता से मिल रहे थे, तब गोली मार दी गई थी। हमले के एक सप्ताह बाद ही उनकी मौत हो गई। 

जॉन एफ. कैनेडी आखिरी राष्ट्रपति जिनकी हत्या की गई
अमेरिका में जिस चौथे राष्ट्रपति की हत्या की गई वे जॉन एफ. कैनेडी थे। उन्हें एक पूर्व नौसैनिक ली हार्वे ओसवाल्ड द्वारा गोली मार दी गई थी। स्नाइपर ओसवाल्ड ने नवंबर 1963 में डलास में एक पब्लिक कार रैली के दौरान जब कैनेडी एक खुली छत वाली लिमोसिन में सवार थे तब  पास के गोदाम की छठी मंजिल से गोली मारी थी। ओसवाल्ड सोवियत समर्थक था, उसे हमले के कुछ दिनों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।


ये भी पढ़ें:- US Hilton Hotel Shooting: 'टेबल के नीचे छिपे लोग', चश्मदीद ने बताया- चंद सेकंड में बदला माहौल; देखें VIDEO

इन पर भी हुए हमले
वहीं, ट्रंप की तरह ही जब 1912 में पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए चुनावी अभियान में लगे थे तब मिल्वौकी में एक भाषण के लिए जाते समय एक सैलून संचालक ने उन्हें गोली मार दी थी। हालांकि वे इस हमले में बच गए थे। गोलीबारी के बावजूद उन्होंने भाषण दिया।  वहीं, 1933 में मियामी में फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट पर हमला किया गया था। रूजवेल्ट की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले हैरी ट्रूमैन को 1950 में प्यूर्टो रिकान राष्ट्रवादियों द्वारा व्हाइट हाउस के सामने गोली मार दी गई थी।

वहीं, 1972 में अलबामा के गवर्नर जॉर्ज वालेस तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार में लगे थे , को वाशिंगटन डीसी के बाहर गोली मार दी गई थी। हमले के कारण उनकी कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। वहीं, सितंबर 1975 में राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड पर कैलिफोर्निया में दो बार हमला किया गया। हालांकि वे दोनों बार सुरक्षित बच गए।  

भाषण देने के बाद रोनाल्ड रीगन पर भी चली गोली
वहीं, 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर भी वाशिंगटन डीसी में हिल्टन के बाहर हमला किया गया था। इस हमले में उनके प्रेस सचिव जेम्स ब्रैडी, रीगन की तुलना में अधिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं, 2005 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश पर भी जब वे जॉर्जिया के तिबिलिसी में भाषण दे रहे थे तब हमला किया गया था। इस घटना में उनके मंच पर ग्रेनेड फेंका गया था। हमले में भले ही ग्रेनेड के पिन को हटा दिया गया था, लेकिन उसे छिपाने के लिए ग्रेनेड के चारों ओर लपेटा गया रूमाल इतना जोर से बांधा गया था कि लीवर अलग नहीं हो सका। इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed