फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House says zero evidence of any wrongdoing by President, trump called it double standard

महाभियोग: ट्रंप के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, राष्ट्रपति ने कहा यह दोहरा मापदंड

Sat, 16 Nov 2019 08:55 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 16 Nov 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
White House says zero evidence of any wrongdoing by President, trump called it double standard
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि महाभियोग सुनवाई में कांग्रेस पैनल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए किसी भी गलत काम को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन में अमेरिका के पूर्व दूत राष्ट्रपति से जुड़े किसी भी आपराधिक गतिविधि से अनभिज्ञ थे।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की दूसरी सार्वजनिक सुनवाई के बाद कहा कि स्पीकर पेलोसी और कांग्रेसी शिफ के पहले की तरह बेकार और असंगत थी। राष्ट्रपति द्वारा किए गए किसी भी गलत काम को लेकर एक भी सबूत पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन


ट्रंप के खिलाफ हाउस की ओर से महाभियोग की सुनवाई शुरू की गई थी इसीलिए यूक्रेन में अमेरिका की पूर्व राजदूत मैरी योवानोविच ने परमानेंट हाउस सिलेक्ट कमेटी के सामने गवाही दी। उसकी गवाही का हवाला देते हुए ग्रिशम ने कहा कि योवानोविच ने शपथ लेते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति से जुड़ी किसी भी आपराधिक गतिविधि से अनजान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरी को यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आज की सुनवाई में समय बर्बाद किया गया। ग्रिशम ने कहा कि दुर्भाग्य से अगले हफ्ते भी हाउस ऑफ डेमोक्रेट्स के पक्षपातपूर्ण राजनीतिक रंगमंच को देखेंगे। शुक्रवार को योवानोविच हाउस कमिटि के सामने पेश होने वाली तीसरी गवाह थीं।

वहीं ट्रंप ने महाभियोग की सुनवाई को दोहरा मापदंड बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा अमेरिका के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे देश के इतिहास में ऐसा दोहरा मापदंड पहले कभी नहीं देखा गया? सुनवाई से पहले ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पहली बार फोन पर हुई बातचीत का ट्रांसक्रिप्शन जारी किया।'


उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ट्रंप ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा द्वारा शुरू की गई महाभियोग की कार्यवाही में डेमोक्रेटिक पार्टी पर रिपब्लिकन को नियत प्रक्रिया में भाग नहीं लेने देने का आरोप लगाया। सुनवाई के दौरान यूक्रेन की पूर्व राजदूत ने कहा कि उनके राजनयिक कार्यकाल को लेकर किए गए ट्रंप के ट्वीट धमकी वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed