फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest Updates Gaza IDF Hamas Israeli army Jerusalem Air raid sirens sound Yemen missile launch

West Asia Unrest: यमन ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, बजे हवाई हमले के सायरन; गाजा में IDF का हमला, अब तक 91 मरे

Fri, 21 Mar 2025 12:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 12:46 AM IST
सार

इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता टूटने के बाद तनाव और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इस्राइली सेना ने यमन से हूती विद्रोहियो के हमले का दावा किया। दूसरी ओर एक बार फिर इस्राइली टैंक ने गाजा में तबाही मचा दी। इस्राइल के इस जमीनी हमले में गाजा पट्टी के 91 लोग मारे गए। साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
West Asia Unrest Updates Gaza IDF Hamas Israeli army Jerusalem Air raid sirens sound Yemen missile launch
इस्राइल ने किया था ईरान पर हवाई हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता टूटने के बाद तनाव और बढ़ गए है। इसी बीच इस्राइली सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि यमन से एक मिसाइल लॉन्च की गई, जिसके बाद मध्य यरुशलम और इस्राइल के अन्य हिस्सों में हवाई हमले का सायरन बजने लगा। बता दें कि यह घटना इस्राइल द्वारा यमन के हौथी विद्रोही समूह द्वारा पहले लॉन्च की गई एक और मिसाइल को रोकने के कुछ घंटों बाद हुई। जहां युद्ध विराम समझौता टूटने के बाद, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस सप्ताह इस्राइल पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


गाजा में 91 लोगों की मौत
दूसरी ओर एक बार फिर गाजा में इस्राइली टैंक ने प्रवेश किया, जिसके बाद इस्राइली सैनिकों ने जमीनी हमले करने शुरू कर दिए। इस्राइली सेना के इस हमले में 91 फलस्तीनी मारे गए। इसके बाद, इस्राइली सेना ने यमन से दो मिसाइलें दागी जाने की जानकारी दी। हालांकि पहले, इस्राइल और हमास के बीच गोलीबारी रोकने के बाद, हमास ने इस्राइल में फिर से रॉकेट दागे। इस पर हमास ने कहा कि वह युद्ध विराम को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता फिर से शुरू करना चाहता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: यूक्रेन के लिए शांति सेना बनाने की तैयारी, ब्रिटेन और फ्रांस समेत कई देश आए आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
मामले में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस्राइल द्वारा बमबारी और जमीनी अभियान फिर से शुरू करने के बाद, गाजा में कम से कम 91 फलस्तीनी मारे गए। साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए। गाजा के लोग फिर से अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे हैं, क्योंकि इस्राइल ने युद्धविराम को खत्म कर दिया और गाजा में स्थित प्रमुख फलस्तीनी आतंकवादी समूह, हमास के खिलाफ नया हवाई और जमीनी अभियान शुरू किया।

आवासीय इलाकों में गिराए गए पर्चे 
मंत्रालय ने बताया कि इस्राइली विमानों ने आवासीय इलाकों में पर्चे गिराए, जिससे लोगों को गाजा के विभिन्न इलाकों जैसे बेत लाहिया, बेत हनौन, गाजा शहर के शेजैया और खान यूनिस के कुछ हिस्सों से बाहर निकलने का आदेश दिया गया। 


हमास के लड़ाके हाई अलर्ट पर
हमास ने अभी तक इस्राइली हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई करने की स्पष्ट धमकी नहीं दी है। यह पूछे जाने पर कि समूह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी है, हमास अधिकारी ने कहा कि वह चीजों को नियंत्रित करने का मौका दे रहा है। कुछ निवासियों ने कहा कि हमास द्वारा लड़ाई फिर से शुरू करने की तैयारी के अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं। लेकिन हमास से संबद्ध एक उग्रवादी समूह के एक अधिकारी ने कहा, हमने लड़ाकों को आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा में हाई अलर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़ें:- Sunita Williams: नौ माह अंतरिक्ष में अटके रहे सुनीता-बुच को नहीं मिलेगा ओवरटाइम; ये है नासा का नियम

तबाह खंडहरों में बसे लोग फिर भागे
हवाई हमलों के फिर से शुरू होने से फलस्तीनी निवासियों को फिर से अपने घरों से भागना पड़ा है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने तबाह हो चुके इलाके के खंडहरों में फिर से बसाना शुरू किया था। कुछ निवासियों ने अपने रिश्तेदारों के लापता होने की सूचना देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed