फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Preparations to create peacekeeping force for Ukraine, many countries including Britain, France came forward

Russia Ukraine War: यूक्रेन के लिए शांति सेना बनाने की तैयारी, ब्रिटेन और फ्रांस समेत कई देश आए आगे

Thu, 20 Mar 2025 06:24 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Thu, 20 Mar 2025 06:24 PM IST
सार

रूस यूक्रेन के बीच सीमित युद्ध विराम को लेकर अमेरिका के अलावा अन्य देश भी तैयारी कर रहे हैं। यूरोप और अन्य देशों ने लंदन के बाहरी इलाके में एक सैन्य मुख्यालय में यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शांति सेना की योजना को अंतिम रूप देने पर बात की। 

विज्ञापन
Preparations to create peacekeeping force for Ukraine, many countries including Britain, France came forward
रूस यूक्रेन युद्ध का मंजर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस यूक्रेन के बीच सीमित युद्ध विराम को लेकर अमेरिका के अलावा अन्य देश भी तैयारी कर रहे हैं। यूरोप और अन्य देशों ने लंदन के बाहरी इलाके में एक सैन्य मुख्यालय में यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शांति सेना की योजना को अंतिम रूप देने पर बात की। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व में गठबंधन योजना आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने देश सेना भेजने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने 10,000 से 30,000 सैनिकों के बीच के आंकड़ों का हवाला दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को मिली नई जिम्मेदारी, बेटी मरियम की सरकार में संभालेंगे अहम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन और फ्रांस ने कहा है कि वे सेना भेजने के लिए तैयार हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस और फिनलैंड सहित कई देशों का कहना है कि वे किसी तरह से यूक्रेन की मदद में शामिल होने के लिए तैयार हैं। शनिवार को एक वीडियो मीटिंग में मैक्रों, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की, इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के नेताओं और नाटो और यूरोपीय संघ के अधिकारियों सहित लगभग 30 नेता शामिल थे।


इस पर रूस ने कहा है कि वह यूक्रेनी धरती पर नाटो देशों के किसी भी सैनिक को स्वीकार नहीं करेगा। ट्रंप ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि अमेरिका युद्धविराम समझौते के उल्लंघन की स्थिति में रिजर्व फायरपावर की गारंटी देगा। स्टार्मर का कहना है कि यह योजना अमेरिका के बिना काम नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें:  'एलन के पागल होने से पहले खरीदी थी', टेस्ला के मालिकों ने गाड़ियों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए लगाए स्टिकर

ट्रंप ने बनाई है सहमति 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के नेताओं से बात करने के बाद सीमित युद्ध विराम पर सैद्धांतिक सहमत बना ली है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यह कब प्रभावी हो सकता है और किस पर हमले प्रतिबंधित होंगे। युद्ध विराम वार्ता के बीच दोनों देशों ने रात भर एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए गए। इसमें कई लोग घायल हुए और इमारतों को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने 171 लंबी दूरी के ड्रोन लॉन्च किए और उसने 75 को मार गिराया जबकि 63 अन्य नकली ड्रोन रडार से गायब हो गए। रूस ने कहा कि उसने छह रूसी क्षेत्रों और क्रीमिया में 132 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed